फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की 'फैन' को पूरे हुए चार साल, देखें फिल्म में VFX का कैसे हुआ था इस्तेमाल

Wed, 15 Apr 2020 06:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 15 Apr 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Starrer Movie Fan VFX Breakdown
फैन वीएफएक्स - फोटो : सोशल मीडिया

'किंग ऑफ रोमांस' के नाम से मशहूर शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' को रिलीज हुए आज (15 अप्रैल) चार साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म में शाहरुख खान दो किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। एक तरफ जहां फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी तो वहीं किंग खान के फैंस को 'फैन' काफी पसंद आई थी। फिल्म के साथ ही साथ फिल्म के वीएफएक्स भी चर्चा का विषय बन गए थे। ऐसे में आज हम आपको दिखाते हैं फिल्म के वीएफएक्स की कुछ झलकियां और बताते हैं फिल्म के बारे में कुछ बातें।

Shah Rukh Khan Starrer Movie Fan VFX Breakdown
फैन वीएफएक्स - फोटो : रेड चिलीज

मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म फैन यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की गई  जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही श्रिया पिलगांवकर, सयानी गुप्ता, दीपिका अमन और ताहेर शब्बीर भी प्रमुख भमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म के चार साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैंस अभिनेता और फिल्म को याद कर रहे हैं।






Shah Rukh Khan Starrer Movie Fan VFX Breakdown
फैन वीएफएक्स - फोटो : रेड चिलीज

फैन को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव पुरस्कार और शाहरुख खान को स्टारडस्ट का एडिटर्स चॉइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड हासिल हुआ था। वहीं एक और बात है जो फिल्म को खास बनाती है। बता दें कि यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी जो लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शूट की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Starrer Movie Fan VFX Breakdown
फैन वीएफएक्स - फोटो : रेड चिलीज

फिल्म में एक भी गाना नहीं था, हालांकि बाद में फैंस के लिए और फिल्म के प्रचार प्रसार के लिए फैन एंथम बनाया गया था। बताया जाता है कि इस फिल्म का विचार करीब आठ साल पहले ही मनीष शर्मा को आ गया था। लेकिन किसी वजह से फिल्म उस वक्त नहीं बन पाई थी।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Starrer Movie Fan VFX Breakdown
फैन वीएफएक्स - फोटो : रेड चिलीज

फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था क्योंकि शाहरुख खान ही मुख्य सितारे आर्यन और फैन गौरव का किरदार निभा रहे थे। ऐसे में वीएफएक्स की मदद से शाहरुख खान को पूरा बदला जाता था। फिल्म के शूटिंग सेट से कोई भी सीन लीक न हो जाए, ऐसे में कोई भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकता था। यहां तक कि खुद शाहरुख खान भी मोबाइल इस्तेमाल नहीं करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed