{"_id":"5c90f190bdec2214720fab0f","slug":"shah-rukh-khan-sunny-deol-juhi-chawla-starrer-film-darr-untold-story-holi-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डर' के सेट पर ही सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी जींस, होली का खुशनुमा माहौल खौफ में हो गया था तब्दील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'डर' के सेट पर ही सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी जींस, होली का खुशनुमा माहौल खौफ में हो गया था तब्दील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 21 Mar 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' तो आपको याद ही होगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया है, जो हर परिस्थिति में अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। 'डर' 24 दिसंबर, 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जुड़े कई ऐसे सीन हैं जो आज भी याद किए जाते हैं वहीं कुछ किस्से भी हैं जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।
2 of 5
Darr
- फोटो : file photo
फिल्म में शाहरुख खान अपनी किरण यानी जूही चावला से होली पर मिलने जाते हैं। जूही चावला सनी देओल की पत्नी होती हैं। शाहरुख खान चेहरे पर रंग लगाकर जाते हैं लेकिन जब वे बोलते हैं 'क..क..किरण' तो जूही की डर के मारे हालत खराब हो जाती है, फिर सनी देओल जो शाहरुख का पीछा करते हैं, पूरा सीन मजेदार लगता है।
3 of 5
darr
इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी है। दरअसल उस समय सनी देओल बड़े स्टार थे इसलिए डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें ये ऑफर दिया था कि वो राहुल मेहरा और सुनील मल्होत्रा में से एक किरदार को चुन लें। सनी पाजी को लगा कि उनके लिए सुनील मल्होत्रा का पॉजिटिव कैरेक्टर सही रहेगा। इसलिए उन्होंने ये किरदार चुना। कई लोगों के ठुकराये जाने के बाद ये फिल्म आई शाहरुख खान के पास... शाहरुख ने इस फिल्म में अपनी जान लगा दी और बॉलीवुड को मिला कककक किरण वाला विलेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
darr
क्या आप जानते हैं इस फिल्म के बाद शाहरुख खान और सनी देओल ने कभी एक साथ काम नहीं किया। एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने खुलासा किया था कि, जब फिल्म 'डर' बनाई गई तो मुझे इस बारे में नहीं बताया गया था कि इस फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया जाएगा। मैं अपनी फिल्मों के बारे में पहले ही निर्देशक से सारी बातें जान लेता हूं। लेकिन जब मुझे पता चला कि इस फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया था। मुझसे झूठ कहा गया था। यही वजह है कि मैं पिछले 25 सालों में कभी भी यशराज के साथ काम नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 5
Darr
इस फिल्म से जुड़ा एक वाकया बताया जाता है। 'डर' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन में शाहरुख खान सनी देओल को चाकू मारने वाले थे। फिल्म की स्क्रिप्ट ही यही थी। इस सीन को लेकर सनी की यश चोपड़ा से काफी बहस हुई थी। उनका कहना था कि फिल्म में वो एक फिट कमांडो हैं ऐसे में उन्हें एक आम लड़का आकर चाकू मार देगा, तो फिर वो कमांडो किस काम के हैं। लेकिन डायरेक्टर ने कहा था तो सीन करना पड़ा। इस सीन को शूट करने के दौरान सनी इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अपने पैंट की दोनों जेबें फाड़ दी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।