{"_id":"5e26ba758ebc3e4b267f71b9","slug":"shah-rukh-khan-talks-about-his-days-of-struggle-at-remo-d-souza-show-dance-plus-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पचास रुपये थी शाहरुख खान की पहली तनख्वाह, मक्खी गिरी हुई कोल्ड ड्रिंक पीकर की थीं उल्टियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पचास रुपये थी शाहरुख खान की पहली तनख्वाह, मक्खी गिरी हुई कोल्ड ड्रिंक पीकर की थीं उल्टियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन बावजूद इसके शाहरुख खान किसी न किसी वजह से अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे में हाल ही में शाहरुख पहुंचे रेमो डिसूजा के शो डांस प्लस 5 में, जहां बादशाह खान ने अपने शुरुआती करियर के दिनों का जिक्र किया।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने इस दौरान अपने शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं अपनी पहली तनख्वाह से ताजमहल देखने गया, जो कि 50 रुपये थी। लेकिन पूरा पैसा ट्रेन की टिकट पर ही खर्च हो गया। जो बचे हुए पैसे थे उससे मैंने एक गिलास कोल्ड ड्रिंक ली। उसमें एक मक्खी गिर गई थी, लेकिन फिर भी मैं उसे पी गया और फिर मैं अपने वापसी के सफर में उल्टियां करते हुए आया।'
3 of 5
Shah rukh Khan, Remo DSouza
- फोटो : amar ujala mumbai
शो के दौरान धर्मेश येलांडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चव्हाण और सुरेश मुकुंद ने शाहरुख के कुछ बेहतरीन गानों के जरिए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कलाकारों ने 'आई एम द बेस्ट ',' छैय्या छैय्या ',' ये दिल दीवाना ',' बादशाह ',' कुछ कुछ होता है ',' जब तक है जान 'और' छम्मक छल्लो' जैसे गानों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
वहीं शाहरुख ने इस मौके पर शाहरुख ने कहा कि अगर वह 95 वर्ष के भी हो जाते हैं तो भी वह 'छैय्या छैय्या' गाने पर ट्रेन पे व्हील चेयर के सहारे डांस कर रहे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने साथ रेमो डिसूजा को भी ले जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बात शाहरुख खान के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार वो फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद शाहरुख ने किसी भी फिल्म का एलान नहीं किया है। हालांकि हर दिन अलग अलग खबरें सामने आती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।