फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सैल्यूट' नहीं अब इस डायरेक्टर के साथ काम करेंगे शाहरुख, ठुकराया था 'पद्मावत' का ऑफर

Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to feature next in Sanjay Leela Bhansali film
शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में बिजी है। आमिर खान के राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' छोड़ने के बाद इस फिल्म में अब शाहरुख नजर आएंगे। खबर थी कि शाहरुख 'जीरो' की शूटिंग खत्म करने के बाद 'सैल्यूट' में बिजी हो जाएंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 

Shah Rukh Khan to feature next in Sanjay Leela Bhansali film
शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली

शाहरुख ने राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' की शूटिंग टाल दी है। मिड डे में छपी खबर के मुताबिक शाहरुख खान और भंसाली लंबे समय से एक प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में हुई मीटिंग में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट शाहरुख को पढ़कर सुनाई है और शाहरुख को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद भी आई है।

Shah Rukh Khan to feature next in Sanjay Leela Bhansali film
Shah Rukh

अभी इस फिल्म की फीमेल लीड को लेकर कुछ तय नहीं हो पाया है हालांकि बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस के नामों पर गौर किया गया है लेकिन अभी तक संजय लीला भंसाली किसी नाम पर राजी नहीं हुए हैं। बता दें कि संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान साल 2002 की हिट फिल्म 'देवदास' में साथ आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to feature next in Sanjay Leela Bhansali film
shah rukh khan

इससे पहले भंसाली ने शाहरुख को 'पद्मावत' के किरदार महारावल रतन सिंह के लिए चुना था लेकिन शाहरुख खान ने इस रोल को निभाने से मना कर दिया था लेकिन अब उनकी अगली फिल्म में शाहरुख अभिनय करते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan to feature next in Sanjay Leela Bhansali film
शाहरुख खान

कहा जा रहा है कि राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए शाहरुख को लगभग 3 महीने की कड़ी ट्रेनिंग लेनी होगी, इस वजह से शाहरुख 'जीरो' की शूटिंग खत्म करने के बाद भंसाली की फिल्म का काम शुरू करेंगे। फिल्म 'सैल्यूट' की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed