{"_id":"584905f44f1c1be159449de2","slug":"shah-rukh-loosing-on-to-acting-due-to-his-stardom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख ने किया कबूल, इस 'वजह' से हो रही एक्टिंग में दिक्कत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख ने किया कबूल, इस 'वजह' से हो रही एक्टिंग में दिक्कत
Thu, 08 Dec 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बारे में चौंकाने वाला कन्फेशन किया है। लगभग तीन दशक के अपने करियर में ये पहली बार है जब शाहरुख ने कबूल किया है कि कोई चीज है जो उनकी अभिनय क्षमता पर हावी हो रही है।
शाहरुख ने कबूला, स्टारडम हो रहा है एक्टिंग पर हावी
2 of 5
शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की लेकिन फिल्मों में ब्रेक मिलने के बाद 'दीवाना', 'डर', 'बाजीगर', 'अंजाम', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जिन्होंने ना सिर्फ उनके करियर को नई ऊंचाईयां दीं बल्कि 'रोमांस का बादशाह' जैसे नाम भी दिए। उन्होंने ना सिर्फ रोमांटिक किरदार निभाए बल्कि विलेन के किरदार को भी पूरी तल्लीनता से निभाया। लेकिन कभी शाहरुख को ये नहीं लगा कि उनका स्टारडम उनकी एक्टिंग पर भारी पड़ रहा है।
शाहरुख ने कबूला, स्टारडम हो रहा है एक्टिंग पर हावी
3 of 5
लेकिन बीते वक्त में शाहरुख की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं..फिर चाहे वो 'रा वन' हो, 'फैन' हो या फिर हाल ही में आई फिल्म 'डीयर जिंदगी'। इन सभी फिल्मों में शाहरुख के किरदार को पसंद तो किया गया लेकिन उनकी परफॉर्मेंस लोगों को प्रभावित नहीं कर पाई। शायद यही वजह रही कि करोडों रुपयों में बनी ये फिल्में अपना औसत तक नहीं निकाल पाईं और अब खुद शाहरुख को भी इस बात का अहसास होने लगा है कि उनका स्टारडम उनकी एक्टिंग को पनपने नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख ने कबूला, स्टारडम हो रहा है एक्टिंग पर हावी
4 of 5
ये कबूलनामा शाहरुख ने अपनी फिल्म 'रईस' के ट्रेलर लॉन्च पर किया। उन्होंने कहा, 'मैं अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मेरा स्टारडम, मेरी अभिनय क्षमता पर हावी हो गया है, पर इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं हर फिल्म में अलग और दिलचस्प चीजें करने की कोशिश करता हूं। मैंने कभी कुछ ऐसा नहीं किया जो पहले कभी न किया हो। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अलग-अलग तरह की फिल्में करने को मिलीं।'
विज्ञापन
शाहरुख ने कबूला, स्टारडम हो रहा है एक्टिंग पर हावी
5 of 5
एक वक्त पर हर फिल्ममेकर की पहली पसंद रहे शाहरुख को आज भी हर कोई अपनी फिल्म में लेना चाहता है। लेकिन शाहरुख को दुख बस इसी बात का है कि स्टारडम के चक्कर में उनकी अभिनय क्षमता निकलकर बाहर नहीं आ रही है। शाहरुख को इस बात का अहसास अब जाकर शायद इसलिए हुआ है क्योंकि काफी वक्त से लोग इस बात की शिकायत करते रहे हैं कि उनकी आने वाली हर फिल्म में किरदार चाहें अलग हो लेकिन एक्टिंग एक जैसी ही रहती है जो कहीं ना कहीं इस बात को साबित करती है कि वाकई शाहरुख का स्टारडम उनकी एक्टिंग पर हावी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।