फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे शाहिद कपूर, बहू मीरा कपूर ने भी ससुर के लिए जताई खुशी

Fri, 06 Mar 2020 07:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 06 Mar 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor And his wife Mira Kapoor Congratulate Pankaj Kapoor For Receiving A Doctorate Degree
Pankaj Kapoor - फोटो : Social Media

अभिनेता पंकज कपूर हमेशा से अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने जो किरदार भी निभाया, उसे बड़ी शिद्दत से निभाया। हाल ही में पंकज कपूर को डाक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और गुरु नानक देव विश्विद्यालय के कुलाधिपति ने दीक्षांत समारोह में पंकज कपूर को डॉक्टर ऑफ मेडिसिन से सम्मानित किया।

Shahid Kapoor And his wife Mira Kapoor Congratulate Pankaj Kapoor For Receiving A Doctorate Degree
Shahid Kapoor - फोटो : Social Media

पिता की इस उपलब्धि पर पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर और बहू मीरा कपूर फूले नहीं समा रहे। शाहिद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुशी जाहिर की है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता पंकज कपूर की फोटो शेयर की है। 

Shahid Kapoor And his wife Mira Kapoor Congratulate Pankaj Kapoor For Receiving A Doctorate Degree
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram

पंकज कपूर की तस्वीर को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा- "Congratulations, dad. Dr. Pankaj Kapur. शाहिद के अलावा उनकी पत्नी मीरा कपूर ने भी अपने ससुर पंकज कपूर के लिए इसी तरह की स्टोरी शेयर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor And his wife Mira Kapoor Congratulate Pankaj Kapoor For Receiving A Doctorate Degree
पंकज कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai

65 साल के पंकज कपूर सिनेमा के साथ-साथ थियेटर के भी मंझे हुए कलाकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म आरोहन से की थी। कपूर को साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म राख के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, एक डॉक्टर की मौत (1991) के लिए स्पेशल जूरी और मकबूल (2004) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के नेशनल अवॉर्ड मिले।

विज्ञापन
Shahid Kapoor And his wife Mira Kapoor Congratulate Pankaj Kapoor For Receiving A Doctorate Degree
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : Instagram

हाल ही में शाहिज कपूर ने अपना 39वेा जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपनी पत्नी मीरा राजपूत और पिता पंकज कपूर की मौजूदगी में केक काटा था। शाहिद ने अपना 39वां जन्मदिन चंडीगढ़ में मनाया था। वे अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी की शूटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ में थे।

दीया मिर्जा ने पहली बार अपने तलाक पर खुलकर की बात, बताया- 'लोग कैसा करने लगे थे बर्ताव'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed