फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर ने खरीदी अब तक की सबसे महंगी बाइक, 8 लाख लोग कर चुके हैं पसंद

Fri, 08 Mar 2019 07:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 08 Mar 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor bought new bike worth 18 lakh 25 thousand rupees
shahid kapoor - फोटो : instagram

बॉलीवुड स्टार्स में बाइक का क्रेज काफी है। जॉन अब्राहम से लेकर सलमान खान तक कई स्टार्स अक्सर बाइक की सवारी करते हुए दिखाई दे जाते हैं। वहीं जॉन का बाइक प्रेम तो जग जाहिर है। इस कड़ी में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का नाम भी जुड़ गया है। शाहिद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बाइक के साथ एक तस्वीर शेयर की है। शाहिद की यह बाइक कीमत की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। 


 

Shahid Kapoor bought new bike worth 18 lakh 25 thousand rupees
shahid kapoor - फोटो : instagram

बाइक की तस्वीर को खुद शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। तस्वीर साझा करते हुए बाइक लवर शाहिद ने लिखा - 'मुस्कुराने के 1250 कारण है।' इस तस्वीर में शाहिद अपनी नई बाइक के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहिद ने BMW R 1250 GS Adventure बाइक खरीदी है। इस बाइक की कीमत 18 लाख 25 हजार है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

1250 reasons to smile. Thank you @bmwmotorrad @bmwmotorrad_in for the stunning gs1250 #bikelover gone mad 🤩

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

Shahid Kapoor bought new bike worth 18 lakh 25 thousand rupees
Shahid Kapoor - फोटो : amar ujala

शाहिद की यह बाइक देखने में शानदार लग रही हैं। शाहिद के इस पोस्ट को 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। शाहिद के पास कई और बाइक भी हैं, जिसमें Ducati Scrambler 1200, Harley-Davidson Fatboy और Yamaha MT 01 शामिल हैं। काम की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor bought new bike worth 18 lakh 25 thousand rupees
shahid kiara - फोटो : file photo

शाहिद इस वक्त 'कबीर सिंह' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को संदीप वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। 'कबीर सिंह' तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में शाहिद और कियारा मसूरी में बर्फबारी को एन्जॉय करते हुए दिखे थे।

विज्ञापन
Shahid Kapoor bought new bike worth 18 lakh 25 thousand rupees
shahid kapoor - फोटो : file photo

'अर्जुन रेड्डी' के रीमेक में शाहिद कपूर एक्टर विजय देवरकोंडा का रोल निभाएंगे, जिसमें वह एक शराबी डॉक्टर बनेंगे। 'अर्जुन रेड्डी' तेलुगू फिल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने भूमिका निभाई थी। पिछले साल ओपनिंग वीकेंड में ही 'अर्जुन रेड्डी' ने करीब 31 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। 'अर्जुन रेड्डी' की कहानी प्यार में धोखा खाए एक गुस्सैल और शराबी सर्जन के बारे में है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म थी जिसने बिजनेस के लिहाज से काफी कमाई की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed