कबीर सिंह से दोबारा हिट हुए अभिनेता शाहिद कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर है। बताया जा रहा है आने वाली फिल्म जर्सी की शूटिंग के दौरान शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार तेज गेंद से चोट लगने के बाद एक्टर का निचला होंठ बुरी तरह कट गया है। इसके अलावा उनकी ठुड्डी पर सूजन आ गई है। जिसकी वजह से शूटिंग रोक दी गई है।
'जर्सी' के सेट पर गंभीर रूप से घायल हुए शाहिद कपूर, गेंद लगने से चेहरे पर लगे टांके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीटीआई के मुताबिक शाहिद शॉट की रिहर्सिंग कर रहे थे, तभी गेंद अप्रत्याशित रूप से आई और उन्हें निचले होंठ पर चोट लग गई और खून बहने लगा। चोट लगने के बाद शाहिद को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। खबरों की मानें को शाहिद के चेहरे पर टांके लगे हैं।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
अभिनेता अगले कुछ दिनों तक शूटिंग नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनके निचले होंठ में काफी सूजन है। सूजन कम होने और घाव ठीक होने के बाद ही शाहिद फिर से फिल्म की शूटिंग कर पाएंगे। पिछले दिनों शाहिद ने इस फिल्म का बड़ा हिस्सा चंडीगढ़ की कंपा देने वाली सर्दी में शूट किया है। ऐसे में शाहिद कपूर ने न सिर्फ अपने शॉट्स बेहतरीन ढंग से दिए बल्कि कड़कती ठंड में बिना किसी शिकायत के आउटडोर शूट पूरा करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया।
Pick your favourite watch styles by Tommy Hilfiger at great prices on #Myntra. Flaunt yours today! "
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on