फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तानाजी ही नहीं अजय ने अपनी पहली फिल्म से ही किया था फैंस को हैरान, जानिए हिट फिल्मों के कलेक्शन

Sat, 11 Jan 2020 01:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 11 Jan 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Tanhaji Movie Collection: Ajay Devgn other Films box office Collection
अजय देवगन की फिल्में - फोटो : Twitter

शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन और काजोल की फिल्म "तानाजी- द अनसंग वॉरियर" को दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि पिछले कुछ वक्त से ही अजय की इस फिल्म के समर्थन में भाजपा के कई नेता मैदान में उतर गए थे। यह अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है। ऐसे में आज बात करते हैं अजय देवगन की उन फिल्मों की जिसने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए।

Tanhaji Movie Collection: Ajay Devgn other Films box office Collection
Phool Aur Kaante - फोटो : social media

फूल और कांटे

'फूल और कांटे' से अजय देवगन ने डेब्यू किया था। उस वक्त फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ मधु नजर आईं थीं। उस समय किसी ने सोचा नहीं था कि साधारण सा दिखने वाला यह लड़का भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल कर लेगा, जिस पर किसी भी कलाकार को रश्क हो सकता है। अजय ने फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किया था। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म सुपरहिट रही थी और इसने करीब 12 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का बजट 3 करोड़ था। 
Tanhaji Movie Collection: Ajay Devgn other Films box office Collection
De De Pyar De - फोटो : Amar Ujala

दे दे प्यार दे

पिछले साल 17 मई को देशभर में 3100 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई जय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने पहले दिन 10.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'दे दे प्यार दे' को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म ने भी 100 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanhaji Movie Collection: Ajay Devgn other Films box office Collection
shivaay

शिवाय

तमाम विवादों के बाद भी अजय देवगन की फिल्म शिवाय ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली थी। फिल्म ने कुल 100.33 की कमाई की थी। 2016 में अजय देवगन (Ajay Devgan) की 'शिवाय' (Shivay) और करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई थीं। तब अजय ने करण पर 'शिवाय' की बुराई करवाने के लिए केआरके को पैसे देने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Tanhaji Movie Collection: Ajay Devgn other Films box office Collection
gangaajal - फोटो : Twitter

गंगाजल

साल 2003 में अजय देवगन की फिल्म गंगाजल रिलीज हुई थी। अजय देवगन ने प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म गंगाजल में काम किया था। फिल्म करप्शन, कास्ट पॉलिटिक्स और सामाजिक बुराइयों को लेकर आंख खोलने वाली थी। गंगाजल में अजय देवगन ने एसएसपी अमित कुमार की भूमिका निभाई थी। इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 10.48 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed