फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में ये किरदार निभाकर छा गए अमरीश पुरी, पाकिस्तानी नेता बन खूब बटोरी थी वाहवाही

Sat, 11 Jan 2020 12:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 11 Jan 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
amrish puri and his most popular characters in films
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों में विलेन के किरदार की बात करें तो जेहन जो नाम सबसे पहले आता है वो हैं अभिनेता अमरीश पुरी। अमरीश पुरी ने अपने अभिनय के दम पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। 12 जनवरी 2005 को 73 साल की उम्र में अमरीश पुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई थी। तो चलिए अमरीश पुरी की पुण्यतिथि पर देखते हैं उनके दमदार किरदारों के बारे में...

amrish puri and his most popular characters in films
amrish puri - फोटो : file photo

सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरी जंग' में अमरीश पुरी ने एडवोकेट जीडी ठकराल का किरदार निभाया। फिल्म में अमरीश पुरी का किरदार सबसे उम्दा किरदारों में से एक है। इस फिल्म में अमरीश पुरी के साथ-साथ अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री, नूतन, जावेद जाफरी और परीक्षित साहनी मुख्य भूमिका में हैं। 

amrish puri and his most popular characters in films
amrish puri - फोटो : social media

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'त्रिदेव' में सनी देओल, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, नसीरूद्दीन शाह, संगीता बिजलानी, अनुपम खेर और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अमरीश पुरी एक बार फिर खतरनाक विलेन के रूप में नजर आए। उनके किरदार का नाम भुजंग भैरो सिंह था। फिल्म का निर्देशन राजीव राय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
amrish puri and his most popular characters in films
amrish puri - फोटो : file photo

फिल्म 'दामिनी' (1993) में अमरीश पुरी ने वकील इंद्रजीत चड्ढा का महत्वपूर्ण किरदार निभाया। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि और परेश रावल हैं। महिलाओं के प्रति अत्याचार पर बनी ये फिल्म आज भी बेहतरीन महिला प्रधान फिल्म मानी जाती है।

विज्ञापन
amrish puri and his most popular characters in films
amrish puri

1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करन अर्जुन' में अमरीश पुरी का किरदार भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म में वो ठाकुर दुर्जन सिंह बने थे। अपने दमदार आवाज और व्यक्तित्व से अमरीश पुरी एक बार फिर पर्दे पर छा गए। 'करन अर्जुन' में हिंदी सिनेमा के दो खान शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आए। फिल्म साल की बड़ी हिट साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed