मॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने जिम लुक के लिए काफी मशहूर हैं। फोटोग्राफर्स अक्सर उन्हें जिम जाते वक्त स्पॉट करते हैं। इस दौरान मलाइका भी पोज देने में पीछे नहीं रहती हैं। अब मलाइका ने जिम के दौरान ऐसा कुछ पहना जिसकी चर्चा होना लाजिमी है।
रोमांटिक तस्वीर के बाद मलाइका का फिर दिखा बिंदास अंदाज, अर्जुन संग रिश्ते पर बड़ा सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। बॉलीवुड कपल्स अक्सर दिखते हैं कि वो अपनी ड्रेस एक दूसरे से शेयर करते हैं। अब मलाइका ने भी अर्जुन कपूर के वार्डरोब से उनकी टोपी उधार ली है जिसे वो शो करती नजर आईं।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
अर्जुन कपूर ने तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें उन्होंने जो टोपी पहन रखी है वहीं मलाइका ने अपने जिम लुक के दौरान कैरी किया। इस दौरान मलाइका ने व्हाइट कलर का स्वेट शर्ट और शॉर्ट्स पहना था। फोटोग्राफर्स को देख मलाइका ने पहले तो पोज दिया फिर वो दौड़कर अंदर चली गईं।
#malaikaarora clicked today at #yoga class in #bandra . #paparazzi #yogenshah @yogenshah_s
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
नए साल का जश्न मनाकर हाल ही में मलाइका और अर्जुन वापस मुंबई लौटे। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को साथ स्पॉट किया गया। वेकेशन के दौरान मलाइका ने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो अर्जुन कपूर को किस कर रही थीं। तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा- 'सूरज सितारे, रोशनी और खुशी... 2020'
मलाइका और अर्जुन अब अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात करते हैं। शादी के सवाल पर मलाइका ने कहा था कि उनके पास अभी कई सारे प्लान्स हैं। शादी पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। मलाइका फिलहाल अपना बिजनेस बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं।
फैन ने रणवीर सिंह के लिए किया ऐसा काम, देखकर अभिनेता ने यूं दिया रिएक्शन