हिंदी सिनेमा के लिए 90 का दशक बेहद खास रहा है और यही से बॉलीवुड ने नयी करवट ली और अपने पारंपरिक अंदाज को छोड़ते हुए नई पहचान बनाई। इस दौर में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियों की फिल्में आईं जिन्होंने न सिर्फ रिकॉर्ड बनाया बल्कि दर्शकों के दिलों में भी राज किया। जानिए 90 के दशक के ये सितारे अब कैसे दिखते हैं।
90s में बॉलीवुड पर राज करते थे ये स्टार्स, किसी का बदल गया लुक तो कोई अब भी कर रहा फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी का नाम एक ऐसे एक्टर के तौर पर लिया जाता है जिन्होंने अपने फिजीक पर खास ध्यान दिया। सुनील शेट्टी ने अपने डेब्यू से पहले बॉडी पर काफी काम किया था, जिसका फायदा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर मिला। एक फोटोशूट के दम पर सुनील शेट्टी को उनकी पहली फिल्म 'बलवान' मिली थी। बलवान में सुनील शेट्टी ने सबसे पहले अपनी बॉडी दिखाई थी और लोग उनको फॉलो करने लगे थे। उनकी दूसरी फिल्म 'वक्त हमारा है' थी।
करिश्मा कपूर
फिल्मों से दूरी बना चुकीं करिश्मा अब वेब सीरिज में हाथ आजमा रही हैं। करिश्मा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं लेकिन पहचान उन्हें 'राजा हिंदुस्तानी' से ही मिली। करिश्मा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उनके लुक को लेकर काफी मजाक बनाया गया था। किसी ने उन्हें लेडी रणधीर कपूर कहा तो कुछ ने कहा कि वे लड़के जैसी दिखाई देती हैं। करिश्मा की पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' थी। इस फिल्म में उन्होंने साउथ के हीरो हरीश कुमार के साथ काम किया था लेकिन इस फिल्म में करिश्मा के लुक का खूब मजाक उड़ा। करिश्मा को लोग लड़के जैसी लुक वाली लड़की कहते थे लेकिन 'राजा हिंदुस्तानी' में उनके मेकओवर के बाद लोगों का नजरिया बदल गया।
अजय देवगन
'फूल और कांटे' से अजय का डेब्यू हुआ। उस वक्त फिल्म सुपरहिट साबित हुई। उस समय किसी ने सोचा नहीं था कि साधारण सा दिखने वाला यह लड़का भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल कर लेगा, जिस पर किसी भी कलाकार को रश्क हो सकता है। अजय देवगन ने बताया कि पिता की वजह से उन्हें स्ट्रगल कभी नहीं करना पड़ा। हां, उन्होंने जमकर मेहनत की है। अजय की हाल ही में तानाजी रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही ही।
रवीना टंडन
'मोहरा', 'शूल', 'दमन' और 'सत्ता' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाली रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत सलमान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' (1991) के जरिए की थी, लेकिन उन्हें कामयाबी फिल्म 'मोहरा' (1994) से मिली। 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर पानी में आग लगाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं। रवीना अब कई शोज में बतौर जज नजर आती हैं।