{"_id":"5e1826478ebc3e87ee3bc51d","slug":"ishaan-khatter-reveals-when-he-enter-shahid-kapoor-house-follow-mira-rajput-rule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद के घर जाने से डरते हैं ईशान, एंट्री के लिए भाभी मीरा राजपूत के रूल करने पड़ते हैं फॉलो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद के घर जाने से डरते हैं ईशान, एंट्री के लिए भाभी मीरा राजपूत के रूल करने पड़ते हैं फॉलो
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता ईशान खट्टर ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। 'धड़क' की सफलता के बाद ईशान किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में ईशान नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे किए।
नेहा ने ईशान से उनके भाई शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत से जुड़ा सवाल पूछा। नेहा ने कहा कि 'ईशान पर आरोप है कि वो अपने भाई के घर पर सही से व्यवहार नहीं करते?' इस सवाल को ईशान ने पूरी तरह खारिज कर दिया और इसकी वजह भी उन्होंने बताई।
3 of 5
Ishaan Khatter
- फोटो : social media
ईशान ने कहा कि 'उन्हें (मीरा राजपूत) कमरों के बीचों बीच जूतों का रखा होना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जूतों के लिए एक कोना बना है और वो कोना भी खुद वही तय करती हैं। अपने भतीजे और भतीजी से मिलने के लिए मैंने उनके इन नियमों का पालन करना सीखा है। इसमें सबसे पहले अपने जूतों को वहां उतारो, जहां वे होने चाहिए और घर में बिल्कुल शांति से घुसो। ऐसे में मैंने यह सीख लिया है कि जूतों को कहां रखना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ishaan Khatter
- फोटो : social media
ईशान को अक्सर शाहिद कपूर के घर जाते हुए स्पॉट किया जाता है। वो अपने भाई और भाभी के साथ अच्छी बॉन्डिंग रखते हैं। बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी। दोनो के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Ishaan Khatter Ananya Pandey Khaali Peeli film first look
- फोटो : Instagram
ईशान की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही 'खाली पीली' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया गया था। इस फिल्म में ईशान पहली बार अनन्या पांडे के साथ पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 12 जून 2020 को रिलीज होगी। फिल्म को मकबूल खान निर्देशित कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।