{"_id":"5bd97716bdec22699357896c","slug":"shahid-kapoor-son-first-photo-is-getting-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामने आई शाहिद-मीरा के बेटे जैन की पहली तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही खूब वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सामने आई शाहिद-मीरा के बेटे जैन की पहली तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही खूब वायरल
Wed, 31 Oct 2018 03:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा सितंबर में एक बार फिर मां बनी थीं। इस बार उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। शाहिद और मीरा के बेटे का नाम जैन कपूर रखा गया है। हालांकि जैन अपने जन्म से ही सुर्खियों में थे लेकिन उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई थीं। लेकिन अब ढेड़ महीने बाद जैन की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
2 of 5
shahid kapoor
- फोटो : BollywoodLife
बता दें कि इस फोटो को मीरा ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किया है। तस्वीर में बेटे जैन के साथ बेटी मीशा भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों भाई-बहन का प्यार नजर आ रहा है। बता दें कि आने वाले 9 नवंबर को भैया दूज भी है तो ऐसे में यह फोटो काफी वायरल हो सकती है। फोटो में जैन एक पालने में लेटे हुए हैं और उनके पास मीशा खड़ी हुई है।
3 of 5
shahid kapoor
बता दें कि शाहिद ने साल 2016 में दिल्ली की रहने वाली गर्लफ्रेंड मीरा से शादी की है। शाहिद से शादी करने के बाद मीरा भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर मीरा के कई फैन्स हैं और इसी के चलते मीरा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। बता दें कि साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahid kapoor
इस वक्त शाहिद ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बहुत ही अच्छा संतुलन कायम किया हुआ है। हाल ही में शाहिद की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म में शाहिद के साथ दूसरी बार श्रद्धा कपूर नजर आई थी। इससे पहले यह जोड़ी फिल्म हैदर में देखी गई थी। वहीं बात करें पर्सनल लाइफ की तो जैन के जन्म से कुछ दिन पहले ही शाहिद और मीरा एक डिनर डेट पर भी नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Arjun Reddy remake
बता दें कि सुपरहिट तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक कबीर सिंह में शाहिद कपूर लीड किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर का साथ देंगी कायरा आडवाणी। फिल्म 21 जून को रिलीज होगी और इस फिल्म को लिखा है संदीप वांगा ने जो कि फिल्म का डायरेक्शन भी कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली और मसूरी में होगी। फिल्म में शाहिद के 4 अलग-अलग लुक होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।