{"_id":"638c680a59e93a202726e54f","slug":"shahid-kapoor-wife-mira-rajput-don-t-like-called-star-wife-and-star-kids-she-wants-to-ban-terms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mira Rajput: 'स्टार वाइफ' शब्द से मीरा राजपूत को है चिढ़, कहा- 'स्टार हस्बैंड' क्यों नहीं कहते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mira Rajput: 'स्टार वाइफ' शब्द से मीरा राजपूत को है चिढ़, कहा- 'स्टार हस्बैंड' क्यों नहीं कहते
शाहिद कपूर और मीरा राजपूर इंडस्ट्री के पॉवर कपल कहे जाते हैं। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शाहिद और मीरा अक्सर फैंस के साथ अपने वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन दिनों मीरा अपने इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस दौरान उन्होंने 'स्टार वाइफ' और 'स्टार किड्स' जैसे शब्दों के कहे जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
2 of 4
मीरा राजपूत
- फोटो : Instagram
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की जोड़ी काफी मशहूर है। मीरा और शाहिद की शादी साल 2015 में हुई थी, लेकिन शादी के सात साल बाद भी दोनों का बॉन्ड काफी मजबूत है। हाल ही में हुए इंटरव्यू में मीरा ने बताया कि मैं एक स्टार की वाइफ हूं, लेकिन मुझे 'स्टार वाइफ' शब्द सुनना पसंद नहीं है। मुझे 'स्टार वाइफ' या 'स्टार किड्स' जैसे शब्दों से चिढ़ होती है।
मीरा ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि लोगों को अब इन शब्दों से आगे बढ़ना चाहिए, साथ ही लोगों को यह भी सोचना चाहिए की हर इंसान की 'स्टार वाइफ' या 'स्टार किड्स' के अलावा भी अपनी पहचान होती है। मीरा ने 'स्टार किड्स' कहने पर आपत्ति जताते हुए नेपोटिज्म की भी बात की। उन्होंने आगे कहा कि मुझे तो यह 'स्टार वाइफ' का कॉन्सेप्ट ही समझ नहीं आता। क्या अर्थ है 'स्टार वाइफ' का। हां, लेकिन इसके अलावा एक स्टार की वाइफ या किड्स के लिए क्या शब्द इस्तेमाल किया जाए यह सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मीरा राजपूत
- फोटो : insta
मीरा ने आगे कहा कि 'किसी भी फेमस स्टार की लाइफ पार्टनर को स्टार वाइफ का टैग दे दिया जाता है, लेकिन किसी एक्ट्रेस के पति को स्टार हसबैंड नहीं कहा जाता।' केवल अभिनेताओं की पत्नियों को ही 'स्टार वाइफ' कहा जाता है। यह ठीक नहीं है, आगे मीरा कहती हैं कि मुझे इन शब्दों से खासतौर से चिढ़ है, 'स्टार वाइफ' या 'स्टार किड्स' जैसे शब्दों को बैन कर देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।