{"_id":"5bbc5e6a867a552872438cef","slug":"shahrukh-khan-after-zero-film-start-shooting-for-rakesh-sharma-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख के सामने खुले दो रास्ते सोच समझ कर लेगें फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख के सामने खुले दो रास्ते सोच समझ कर लेगें फैसला
Tue, 09 Oct 2018 03:42 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
shahrukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछली चार-पांच फिल्मों में अपेक्षित सफलता न मिलने से लड़खड़ा रहे शाहरुख खान इन दिनों सोच-समझ कर फिल्में चुन रहे हैं। दिसंबर में उनकी जीरो रिलीज होनी है। इसके बाद वह देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक सैल्यूट की शूटिंग करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इन दिनों उनके पास दो और फिल्मों के प्रस्ताव है।
2 of 4
Shahrukh Khan
एक फिल्म शाहरुख की रोमांटिक इमेज को भुनाने वाली है तो दूसरी थ्रिलर। शाहरुख ने दोनों फिल्मों से शुरुआती बातचीत के बाद आगे के रास्ते खुले रखे हैं। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख के पास पहला ऑफर यशराज फिल्म्स का है और यह रोमांटिक स्क्रिप्ट है। इसे हबीब फैजल डायरेक्ट करेंगे। बताया जाता है कि शाहरुख इसके लिए खुले दिल से हां कह चुके थे परंतु अंधाधुन की तारीफों पर सवार निर्देशक श्रीराम राघवन ने उन्हें एक थ्रिलर का आइडिया सुनाया है।
3 of 4
shahrukh khan
यह भी शाहरुख को पसंद आया। उन्होंने राघवन ने आइडिये की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने को कह दिया है। सूत्रों के अनुसार राघवन ने यह कहानी खास तौर पर खान को ध्यान में रख कर लिखी। शाहरुख ने उनसे कहा है कि वह फाइनल ड्राफ्ट तैयार करके आगामी जनवरी में मिलें। बताया जाता है कि शाहरुख अपनी बढ़ती उम्र के बीच रोमांटिक भूमिकाओं से इतर दूसरी भूमिकाओं पर ध्यान देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
shahrukh khan and gauri khan
- फोटो : PTI
ऐसे में उन्होंने राघवन की स्क्रिप्ट को हरी झंडी दिखाई तो यशराज की फिल्म को इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि एक समय राघवन ने हैप्पी बर्थडे नाम की स्क्रिप्ट शाहरुख और ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए तैयार की थी। यह प्रोजेक्ट कभी शुरू नहीं हो पाया और केवल वह तीनों ही इसकी असली वजह जानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।