बॉलीवुड के किंग खान की फैन फॉलोइंग कितनी ज्यादा है, इसका पता उनकी आगामी फिल्म ‘पठान’ को देखकर ही चल रहा है। बॉलीवुड के बादशाह की फिल्म आए और लोगों में उत्साह न हो, ऐसा नहीं हो सकता है। फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। शाहरुख अपनी हर फिल्म का प्रमोशन बहुत जोरों-शोरों से करते हैं, लेकिन इस बार उनकी फिल्म ‘पठान’ के प्रमोशन का जिम्मा उनके फैंस ने उठा लिया। आइए आपको बताते है कि शाहरुख के फैंस कितने दिलचस्प तरीकों से उनकी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
Pathaan: किसी ने बदला बालों का स्टाइल तो किसी ने सजाई रंगोली, देखें कैसे सिर पर सवार हुआ 'पठान'
शाहरुख की फैन फॉलोइंग सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान की फिल्म पठान के पोस्टर्स से पूरा ऑटो रिक्शा ढंक दिया गया है। इस वीडियो में कई ऑटो रिक्शा एक लाइन में खड़े नजर आए।
A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)
">http://
सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें शाहरुख के फैंस अपने बालों के साथ अलग लेवल की क्रिएटिविटी करते नजर आ रहे हैं। लोग अपने बालों को ‘पठान’ के डिजाइन के हिसाब से कटवा रहे हैं। फैंस के ये क्रेजी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है और यूजर्स द्वारा पसंद भी किए जा रहे हैं।
A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)
">http://
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने कई रंगों को मिलाकर ‘पठान’ के पोस्टर की ऐसी रंगोली बनाई है, जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। इसमें दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस शख्स ने यह पोस्टर थियेटर के बाहर लगाया है जहां शाहरुख की फिल्म रिलीज होने वाली है।
A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)
">http://
