फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: हेमा मालिनी का बैलेंस बिगड़ा तो शाहरुख खान ने थामा हाथ, चप्पल पहनाई और फिर...

Sun, 06 May 2018 12:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan and hema malini old video viral
शाहरुख खान

रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की उम्र भले ही 50 पार कर गई हो लेकिन आज भी लड़कियां उन पर मरती हैं । शाहरुख की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है । हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देख आपका उनके लिए सम्मान और बढ़ जाएगा ।

shahrukh khan and hema malini old video viral
शाहरुख खान

शाहरुख अपनी एक्टिंग के अलावा नेक दिल के लिए भी जाने जाते हैं । इस वीडियो में शाहरुख का यही रूप दिखा । यह वायरल वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का है । इसमें शाहरुख 'ड्रीमगर्ल' हेमा मालिनी को स्टेज पर ले जाते दिख रहे हैं । बड़े ही अदब से वो हेमा का हाथ पकड़ते हैं और स्टेज की ओर चल देते हैं ।

shahrukh khan and hema malini old video viral
शाहरुख खान

कुछ सीढ़ी चढ़ते ही हेमा मालिनी का बैलेंस बिगड़ जाता है और उनकी चप्पल नीचे गिर जाती है । इसके बाद शाहरुख हेमा को संभालते हैं । उनकी चप्पल उठाकर पहनाते हैं । इसके बाद दोनों साथ में स्टेज पर चढ़ते हैं ।
 

 

A post shared by Shah Rukh Khan _ 600K 🔐🔱 (@srkking1) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan and hema malini old video viral
शाहरुख खान

ये नजारा देख शाहरुख खान के लिए फैंस का प्यार और सम्मान और भी बढ़ जाएगा । स्टेज पर जाने के बाद शाहरुख और हेमा साथ में डांस करते हैं । 'ड्रीम गर्ल' गाने पर डांस कर शाहरुख हेमा को फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें इंप्रेस करते हैं ।

विज्ञापन
shahrukh khan and hema malini old video viral
shah rukh khan, anushka

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगे । फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभा रहे हैं । फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी । कुछ वक्त पहले फिल्म का टीजर भी सामने आया था । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed