{"_id":"5af47eff4f1c1b76098b9103","slug":"shahrukh-khan-apologises-to-fans-for-k-k-r-lack-of-spirit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैच देखने गए शाहरुख खान की 19 साल के लड़के ने बिगाड़ी हालत, ट्विटर पर जताया दुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैच देखने गए शाहरुख खान की 19 साल के लड़के ने बिगाड़ी हालत, ट्विटर पर जताया दुख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान बुधवार को अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने ईडन गार्डंस पहुंचे थे। आईपीएल 2018 में केकेआर का मुकाबला मुंबई इंडियन्स से था। शाहरुख के स्टेडियम पहुंचते ही वहां मौजूद दर्शक शोर बचाने लगे साथ ही उनकी टीम भी उत्साह से लबरेज हो गई लेकिन उन्हें एक 19 साल के लड़के की वजह से निराशा का सामना करना पड़ा।
shahrukh khan
शाहरुख ने अपनी इस निराशा का जिक्र ट्विटर पर भी किया। उन्हें मैच के दौरान कभी अपना चेहरा तो कभी सिर पकड़ते हुए देखा गया। दरअसल उनका यह हाल मुंबई इंडियन्स के 19 वर्षीय बल्लेबाज ईशान किशन की वजह से हुआ था।
ishan kishan
ईशान किशान ने इस मुकाबले में महज 21 गेंदों पर 62 रनों की आतिशी पारी की। उनकी इस पारी की वजह से मुंबई ने अपना स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। केकेआर इतने बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और यह मुकाबला 102 रन से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इशान किशन
- फोटो : ipl
बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन बिहार के रहने वाले हैं लेकिन वह झारखंड की ओर से खेलते हैं। इसी साल उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में धोनी को पीछे कर दिया था। उन्होंने इस मुकाबले में 7 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
ishan kishan
ईशान को 2016 में आईपीएल नीलामी में गुजरात लायंस ने सिर्फ 35 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस 6.2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।