{"_id":"5bd985cebdec22693a6641c0","slug":"shahrukh-khan-birthday-special-untold-love-story-of-shahrukh-gauri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान की ये फिल्म हुई फ्लॉप तो कहने लगे थे लोग, चेहरा नहीं है हीरो बनने लायक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान की ये फिल्म हुई फ्लॉप तो कहने लगे थे लोग, चेहरा नहीं है हीरो बनने लायक
Fri, 02 Nov 2018 07:54 AM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
shahrukh khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान आज भले ही बॉलीवुड में कामयाबी का दूसरा नाम हों, लेकिन एक वक्त में उन्हें फ्लॉप का जिम्मेदार भी माना गया। 2 नवंबर को शाहरुख खान 52 साल के हो रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं शाहरुख के करियर के उस दौर के बारे में जब फिल्म फ्लॉप होने की वजह शाहरुख के नैन-नख्श को माना गया।
2 of 6
shahrukh khan
- फोटो : instagram
शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत दीवाना से की। जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती थे। लेकिन फिल्म से शाहरुख के लीड रोल में आने की हसरत अधूरी ही रही। जो पूरी हुई 'दिल आशना है' से। 'दिल आशना है' को हेमा मालिनी ने बनाया। इसमें भी शाहरुख के साथ दिव्या भारती थी। लेकिन फिल्म नहीं चली। खास बात रही फिल्म को लेकर किए गए विश्लेषण।
3 of 6
shahrukh khan
- फोटो : file photo
कई फिल्मी पंडितों ने 'दिल आशना है' के फ्लॉप होने की वजह बताई शाहरुख की मोटी नाक। कहा गया कि ये नया हीरो तो हीरो जैसा लगता ही नहीं है। लेकिन शाहरुख खान ने सबको गलत साबित कर दिया। 1993 में आई फिल्म बाजीगर और डर ने शाहरुख को कामयाब सितारा बना दिया। लेकिन इन फिल्मों से शाहरुख की छवि बनी एक नेगेटिव रोल करने वाले हीरो की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shahrukh khan
- फोटो : अमर उजाला
1995 में शाहरुख खान की सात फिल्में आई। लेकिन 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' ने शाहरुख को रोमांस का बादशाह बना दिया। शाहरुख खान ने काजोल के साथ कई शानदार रोमांटिक फिल्में दी। उन्हें बादशाह और किंग खान जैसे नामों से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
shahrukh khan, karan johar, kal ho naa ho,
- फोटो : file photo
शाहरुख खान फिल्मों के साथ-साथ अपने परिवार और बच्चों से लगाव के लिए भी जाने जाते हैं। शाहरुख और दिलीप कुमार दो ही लोग ऐसे है, जिन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को अवार्ड आठ बार जीता है। वहीं 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।