शाहरुख खान (Shahrukh Khan) कुछ भी करते हैं तो वो सुर्खियां बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ किंग खान ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में किया जो हर एक की जुबां पर है। हाल ही में शाहरुख ने अपने सबसे यादगार डॉयलॉग को दुनिया की नामचीन हस्ती अमेजॉन (Amazon) के सीईओ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) के लिए बदल दिया। उसके बाद जो कुछ भी हुआ वो लगातार चर्चा में बना हुआ है।
अमेजॉन के सीईओ के लिए शाहरुख खान ने बदल डाला सुपरहिट डॉयलॉग, देखते रह गए सभी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेफ बेजोस इन दिनों भारत आए हुए हैं। जेफ ने दिल्ली में छोटे-मध्यम कारोबारियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नाम 'अमेजॉन संभव' है। इसमें उन्होंने भारत में एक अरब डॉलर (7100 करोड़ रुपये) के निवेश का एलान भी किया। जेफ के दिल्ली में आयोजित इस प्रोग्राम में बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं। जिसमें शाहरुख खान, रितेश देशमुख, जोया अख्तर, फरहान अख्तर, विद्या बालन, कमल हासन और जेनेलिया डिसूजा का नाम शामिल हैं।
'अमेजॉन संभव' कार्यक्रम में शाहरुख और जेफ की बातचीत हुई। दोनों ने एक साथ खूब मस्ती भी। इस दौरान किंग खान ने 'डॉन' फिल्म के मशहूर डॉयलॉग को दोहराया और जेफ से भी बुलवाया। खास बात है कि किंग खान ने अपने इस डॉयलॉग में थोड़ा बदलाव कर दिया था। डॉन फिल्म का डॉयलॉग है- 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं,नामुमकिन है।' इसमें बदलाव करते हुए शाहरुख ने बोला- 'जेफ को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।'
शाहरुख ने इस डॉयलॉग को विदेशी अंदाज में बोला। जिसे सुनकर सभी लोग हंसने लगे। किंग खान का डॉयलॉग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान जेफ ने भी किंग खान की जमकर तारीफ करते नजर आए। जेफ बेजोस ने कहा- 'वह बहुत नम्र इंसान हैं' जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'ये मेरी फिल्में न चलने का नतीजा है।'
आपको बता दें, शाहरुख खान आखिरी बार 'जीरो' फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ थीं। इस फिल्म से किंग खान को काफी उम्मीदें हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। यह फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी।
सरोज खान ने गणेश आचार्य पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अपने पद का फायदा उठाकर डांसर्स का करते हैं शोषण