सुपरस्टार शाहरुख खान लंबे समय बाद एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस बार भी उनकी एंट्री धमाकेदार अंदाज में होगी। शाहरुख ने खुद ट्विट कर इसकी जानकारी दी।
छोटे पर्दे पर शाहरुख खान करेंगे धमाकेदार वापसी, देखिए शो का नया ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई, लेकिन छोटे पर्दे पर वो धमाल मचाने की तैयारी में हैं। स्टार प्लस पर आने वाले इस शो का नया ट्रेलर जारी किया गया है। काफी दिनों से नए शो 'टीईडी टॉक्स इंडिया' को लेकर चर्चा हो रही थी।
It is time to open our minds and hearts not just the arms...#TEDTalksIndiaNayiSoch launches on 10th Dec, 7 PM on @StarPlus pic.twitter.com/jMf5uZ6Qwn
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 30, 2017
ट्रेलर में शाहरुख बताते दिख रहे हैं कि 'यह शो उनके लिए है जो जवान है, या फिर जो दिल से जवान हैं। उनके लिए है जिनके पास नए आइडियाज है या जिनके पास नहीं भी हैं। ये उनके लिए है जिनका दिमाग खुला है या फिर जो दिमाग खोलना चाहते हैं और यह उनके लिए तो है ही जो मुझे चाहते हैं।'
'टीईडी टॉक्स इंडिया' मोटिवेशनल शो होगा, जो 10 दिसंबर से शाम 7 बजे स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा। शो का उद्देश्य देशवासियों की सोच जगाने की है। जिसमें फील्ड से जुड़ी हस्तियों की कहानी बयां की जाएंगी। दरअसल पिछले दिनों शाहरुख ने टीईडी के शो में ही एक मोटिवेशनल स्पीच दिया था। जिसकी काफी तारीफ हुई है। वैसे भी हम सभी जानते हैं शाहरुख एक बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर हैं।