शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अब एक्टिंग की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है । सुहाना के कॉलेज में पहले दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को मां गौरी खान ने ही रिकॉर्ड किया। वीडियो में सुहाना आत्मविश्वास के साथ सीढि़यां चढ़ती नजर आ रही हैं ।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना का कॉलेज में पहला दिन, शॉर्ट्स पहने वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो में सुहाना ब्लू डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टीशर्ट पहने नजर आ रही हैं । बता दें कि 28 जून को सुहाना ग्रेजुएट हुई थीं । सुहाना ने लंदन के आर्डिंग्ली कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। सुहाना को ग्रेजुएट होने के बाद पार्टी करते भी देखा गया था। शाहरुख खान ने ट्विटर पर सुहाना के ग्रेजुएट होने की जानकारी दी थी ।
शाहरुख ने सुहाना के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- 'भले ही स्कूल खत्म हो गया है लेकिन जिंदगी में पढ़ाई कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए।' सुहाना की ग्रेजुएशन सेरेमनी में गौरी खान भी पहुंची थीं। इस सेरेमनी में सुहाना खान को रसेल कप से सम्मानित किया गया था।
A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_) on
शाहरुख खान के बेटी सुहाना भी एक्टिंग में ही अपना नाम बनाना चाहती हैं। इस बात की जानकारी शाहरुख ने एक इंटरव्यू में दी थी। वहीं शाहरुख के फैंस भी सुहाना को ऑनस्क्रीन देखने के लिए काफी उत्साहित हैं । सुहाना ने एक शॉर्ट फिल्म शूट की है । जिसका नाम 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' है ।
आखिरकार शाहरुख की बेटी की फिल्मों में एंट्री, पोस्टर में सामने आ गया सुहाना का पहला लुक