{"_id":"5b828d4a42c792465533690f","slug":"shahrukh-khan-daughter-suhana-khan-is-ready-for-bollywood-first-time-reveal-the-big-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हो गई हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, पहली बार खोला ये राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हो गई हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, पहली बार खोला ये राज
Sun, 26 Aug 2018 04:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में स्टार्स किड्स का बोलबाला है। जहां एक तरफ एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। वहीं सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इसी बीच बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना भी अपने बोल्ड अवतार के साथ आने वाली हीरोइनों को कड़ी टक्कर देने के लिए बिल्कुल तैयार हो गई हैं। यह मौसम अब गर्म होने होने वाला है क्योंकि अब बॉलीवुड के किंग खान की बेटी बड़े पर्दे पर झिलमिलाने की तैयारी शुरू कर चुकी है।
2 of 4
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ग्लैमरस बेटी सुहाना खान ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सुहाना ने साफ बताया है कि वह एक शानदार एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। फैशन मैगजीन वोग को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के बारे में कई बातें कही। आपको बता दें कि सुहाना वोग मैगजीन के कवर पर भी आ रही हैं और आपने उन्हें इससे पहले इस अंदाज में कभी नहीं देखा होगा। पापा शाहरुख खान और मम्मी गौरी खान के अलावा करण जौहर ने भी उनके इस लुक को शेयर करते हुए बेहद इमोशनल मैसेज लिखा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुहाना के बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
3 of 4
करण जौहर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा हैं- 'उसे स्टेज पर देखा है और मेरा सीना गर्व से फूल जाता है। वो बेहद शानदार है और एक जन्मजात टैलेंट है। सुर्खियों में आने पर स्वागत है। सबसे मुश्किल पलों में भी यह तुम्हें प्यार में डुबो देगा और मुझे कभी अंकल न कहने के लिए शुक्रिया। बहुत प्यार।' काफी समय से चर्चाएं हैं कि शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर सकती हैं। साथ ही ये भी खबरें हैं कि सुहाना खान को करण जौहर अपने बैनर तले लॉन्च करेंगे। सुहाना खान के डेब्यू का तो पता नहीं लेकिन सुहाना ने अपना पहला जबरदस्त फोटोशूट जरूर करवा लिया है। दरअसल VOGUE मैगजीन के कवर पेज पर सुहाना खान ने अपना डेब्यू किया है और खास बात यह है कि खुद पापा शाहरुख खान ने इसे लॉन्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वोग मैगजीन को दिए गये इंटरव्यू में सुहाना ने बताया कि वह हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उनके माता-पिता को भी इस बात का एहसास हो गया था, जब उन्हें स्टेज पर प्ले करते हुए देखा था। सुहाना कहती हैं कि उन्हें याद नहीं है कि कोई ऐसा लम्हा आया हो जब उन्होंने तय किया हो कि वह एक्टिंग करना चाहत हैं। चूंकि वह छोटी थी, वह अलग-अलग तरह से बातें करती थीं लेकिन उनके माता-पिता ने तभी महसूस किया कि वह एक्टिंग के लिए गंभीर हैं। जब उन्होंने उसे परफॉर्म करते देखा तो वह हैरान रह गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।