सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

AskSrk:फैन ने पूछा- आप भी हमारी तरह बेरोजगार हैं क्या? शाहरुख खान का ये जवाब दिल जीत लेगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 25 Jun 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan gave awesome replies to users in asksrk session on social media
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली की गलियों से मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने आए एक लड़के को वाकई में ये दुनिया एक दिन बॉलीवुड का बादशाह मान लेगी ये किसने सोचा था।शाहरुख खान ने बड़ा बनने का सपना देखा और उस सपने को पूरा भी किया। बॉलीवुड के किंग खान को इंडस्ट्री में 29 साल पूरे हो गए। आज शाहरुख देश की शान हैं। विदेशों में बहुत से लोग भारत को शाहरुख के नाम से जानते हैं। शाहरुख खान ने बॉलीवुड में रोमांस की अनोखी परिभाषा गढ़ी है। उनके अंदर ऐसा चार्म है कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। शाहरुख पिछले कुछ सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं। वो आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे।



किंग खान दिए यूजर्स के सवालों के जवाब

शाहरुख खान एक जबरदस्त अभिनेता तो हैं हीं साथ ही वो बहुत ही हाजिरजवाब हैं। वो अक्सर सवालों के ऐसे जवाब देते हैं कि कई बार सामने वाले की बोलती ही बंद हो जाती है। अभी हाल ही में शाहरुख खान शुक्रवार को अपने फैंस से रूबरू हुए। सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि क्या वो भी बेरोजगार हो गए हैं। अब किंग खान ने इसका बेहद ही मजेदार जवाब दिया है।

Trending Videos
Shahrukh Khan gave awesome replies to users in asksrk session on social media
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

बता दें कि #AskSRK के दौरान एक यूजर ने ट्विट कर शाहरुख से पूछा कि, 'आप भी बेरोजगार हो गए क्या सर...हमारी तरह? इसके जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, 'जो कुछ नहीं करते वो.....। इसके साथ शाहरुख ने इस बात से ही जवाब दे दिया। दरअसल शाहरुख अक्सर कहते हैं कि जो कुछ नहीं करते हैं वो कमाल करते हैं। अब शाहरुख के इस जवाब पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan gave awesome replies to users in asksrk session on social media
शाहरुख, विजय - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक और शख्स ने पूछा कि, 'पैनडैमिक की वजह से अभी फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं। ऐसे में डांस नंबर पर उनका क्या ख्याल है? इस पर जवाब देते हुए लिखा, ' नहीं यार अब तो बहुत सारी फिल्में आ ही जाएंगी'। इसके अलावा एक शख्स ने शाहरुख खान से पूछा कि, 'वो साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के बारे में क्या सोचते हैं? इसके जवाब में शाहरुख ने कहा- वेरी कूल।


Shahrukh Khan gave awesome replies to users in asksrk session on social media
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'दीवाना' 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद शाहरुख ने बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में कीं। अपने 29 साल के करियर में उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे। ऐसे में आज उनके करियर के 29 साल पूरे होने पर फैंस सुबह से ही उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने चाहने वालों को ट्विट कर धन्यवाद दिया। किंग खान ने लिखा, 'काम कर रहा था। अभी आप लोगों का प्यार भरा ये पोस्ट देखा। 30 साल होने जा रहे हैं और आप लोग इतने सालों से यहां पर मुझपर प्यार लुटा रहे हैं। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan gave awesome replies to users in asksrk session on social media
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk

आगे शाहरुख ने लिखा, 'अभी ये एहसास हुआ कि मैंने आप लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश करते हुए अपनी आधी से अधिक जिंदगी निकाल दी है। मैं समय निकालकर आप लोगों से बात करूंगा और निजी तौर पर आपको प्यार दूंगा। इस प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इसकी बहुत जरूरत थी'। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई साल बाद फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। पठान को इसी साल दिवाली पर रिलीज करने की तैयारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed