सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shahrukh Khan: शाहरुख खान को आया वकील के मोबाइल से धमकी भरा कॉल, वकील बोला- फोन चोरी हुआ, किसी और ने दी धमकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:03 PM IST
सार

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाले वकील से मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। अभिनेता को धमकी एक वकील के मोबाइल से मिली, जिसको लेकर वकील ने कुछ खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan received threatening call from lawyer phone he said the phone was stolen someone else
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

बॉलीवुड सितारों को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। जांच के दौरान, यह पता चला कि जिस वकील के चोरी हुए फोन का इस्तेमाल धमकी देने के लिए किया गया था, उसकी जांच अभी भी की जा रही है। पूछताछ में अब उसने खुलासा किया है कि उसने पहले भी शाहरुख खान के एक डायलॉग पर आपत्ति जताई थी, जिसमें 1994 की उनकी फिल्म 'अंजाम' में हिरण शिकार का जिक्र था।

Trending Videos
Shahrukh Khan received threatening call from lawyer phone he said the phone was stolen someone else
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान को मिली थी जान से मारने की धमकी
पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो जिसके फोन से शाहरुख खान को धमकी दी गई और 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी, उसे चोरी हुए फोन की पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस की ओर से बुलाया गया। पूछताछ में वकील ने कहा कि यह फोन एक साजिश का हिस्सा हो सकता है, जो कि उनके खिलाफ रची जा रही है। उसका फोन पहले ही चोरी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan received threatening call from lawyer phone he said the phone was stolen someone else
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
हिरण को लेकर टिप्पणी करना अपमानजनक
इस पूछताछ के दौरान वकील ने बताया कि वह शाहरुख खान के खिलाफ हिरण शिकार का संदर्भ देने वाली बात को लेकर पहले ही शिकायत दर्ज करा चुके हैं। वकील ने बताया कि फिल्म के एक डायलॉग में हिरण को लेकर हुई बात पर ये शिकायत दर्ज की गई। वकील ने पूछताछ में बताया कि राजस्थान के मूल निवासी और बिश्नोई समुदाय से जुड़े होने के नाते, जो हिरणों की सुरक्षा को धार्मिक कर्तव्य मानते हैं, उन्हें यह टिप्पणी 'अपमानजनक' लगी। अगर कोई मुस्लिम हिरण के बारे में ऐसा कुछ कहता है, तो यह निंदनीय है। 
Shahrukh Khan received threatening call from lawyer phone he said the phone was stolen someone else
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
बांद्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308 (4) (मृत्यु या गंभीर नुकसान की धमकी के साथ जबरन वसूली) और 351 (3) (4) (आपराधिक धमकी) के तहत फोन करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही वकील से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Shahrukh Khan received threatening call from lawyer phone he said the phone was stolen someone else
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @theacademy
जांच में सामने आई ये बातें
फैजान नाम से पंजीकृत फोन नंबर का उपयोग करके धमकी भरा कॉल किया गया था। पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को बताया कि पिछले हफ्ते उसका फोन खो गया था और उसने खमरडीह पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामले में वकील से पूछताछ की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed