बॉलीवुड के 'बादशाह' और बॉलीवुड के 'दबंग' एक दौर में बड़े अच्छे दोस्त हुआ करते थे। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान और सलमान खान की। एक जमाना था जब ये दोनों बेहद अच्छे दोस्त थे। साल 2002 के बाद से इन दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और इस मनमुटाव ने साल 2008 में झगड़े का रूप ले लिया। जिसके बाद दोनों ने कई सालों तक आपस में बात ही नहीं की थी। लेकिन इस झगड़े के बाद शाहरुख खान के सामने एक मुसीबत खड़ी हो गई थी।
सलमान खान संग झगड़े के बाद शर्मिंदा थे शाहरुख, इन दो हीरोइनों की वजह से बन गए थे एक दूसरे के दुश्मन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शाहरुख और सलमान के बीच जब झगड़ा हुआ था उस समय शाहरुख के लिए अपने बच्चों को इस झगड़े के बारे में बताना काफी मुश्किल था। फिर भी उन्होंने इस काम को किया। शाहरुख खान और सलमान खान के बीच झगड़े की वजह के बारे में तो साफ- साफ किसी को भी नहीं पता। लेकिन कहा जाता है कि कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में इनके बीच झगड़ा हुआ था।
दरअसल साल 2008 में शाहरुख खान जब कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में गए थे। उसी समय सलमान खान ने उनपर तंज कसना शुरू कर दिया। ये बात शाहरुख खान को भी पसंद नहीं आई। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते नौबत हाथा-पाई तक पहुंच गई। जिसके बाद गौरी खान और कटरीना कैफ को बीच-बचाव करना पड़ा।
सलमान खान के साथ हुए इस झगड़े के बाद शाहरुख के लिए अपने बच्चों के सामने इस पूरी बात को समझाना काफी मुश्किल था। शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, 'मैं सलमान वाले मामले में बहुत शर्मिंदा था। उम्मीद करता हूं कि ऐसा कभी ना हो। मुझे नहीं समझ आ रहा था कि बच्चों को कैसे समझाऊं फिर फाइनली बताया कि कुछ लोग होते हैं जिनसे हमारी नहीं बनती।'
बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान के बीच साल 2002 में फिल्म 'चलते- चलते' की शूटिंग के दौरान मनमुटाव हुआ था। कहा जाता है कि इस फिल्म में पहले रानी की जगह पर ऐश्वर्या राय थीं। लेकिन सलमान खान ऐश्वर्या से मिलने के लिए आए थे और उन्होंने सेट पर सीन क्रिएट कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच बात होना कम हो गई थी। हालांकि अब दोनों ने अपने गिले- शिकवे मिटा दिए हैं और एक दूसरे के दोस्त बन गए हैं।
पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने फिर साझा की अपनी बोल्ड तस्वीरें, नया लुक हुआ वायरल