{"_id":"5ad07ee64f1c1b853d8b4ef1","slug":"shahrukh-khan-use-aerial-route-to-avoid-the-mumbai-traffic-as-he-opts-for-a-chopper-ride","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट चॉपर से 'जीरो' के सेट पर पहुंचते हैं शाहरुख खान, एक दिन का खर्च आता है इतने लाख रुपए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्राइवेट चॉपर से 'जीरो' के सेट पर पहुंचते हैं शाहरुख खान, एक दिन का खर्च आता है इतने लाख रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रहे हैं । इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी । फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है । इसमें शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं ।
2 of 6
शाहरुख खान
लीक हुई तस्वीरें दर्शकों की बेसब्री बढ़ा रही हैं । फिल्म की कहानी क्या है, इसका पता नहीं चल पाया है । तीनों स्टार अपने किरदार के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं । फिल्म की शूटिंग के लिए शाहरुख खान सेट पर हर दिन चॉपर से वसई जाते हैं ।
3 of 6
शाहरुख खान
शाहरुख को यूं ही बादशाह नहीं कहा जाता । ये शाहरुख का प्राइवेट चॉपर है । ट्रैफिक से बचने के लिए शाहरुख चॉपर का इस्तेमाल करते हैं । वो नाइट शूट के लिए शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक सेट पर रुकते हैं और फिर मुंबई वापस लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शाहरुख खान
ढाई घंटे की इस राइड के लिए शाहरुख रोजाना 1 लाख 60 हजार रुपए किराया दे रहे हैं। इस पूरे सफर के एक हफ्ते का खर्च 10 लाख 50 हजार रूपए पड़ता है। शाहरुख 'जीरो' के सह-निर्माता भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख फिल्म के ग्राफिक्स से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान
यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। शाहरुख इसको लेकर काफी सतर्क हैं। फिल्म का कनेक्शन दूसरी दुनिया से होगा। फिल्म के क्लाइमेक्स में दर्शकों को पता चलेगा कि फिल्म के सभी किरदारों का कनेक्शन धरती के बजाय दूसरी दुनिया से है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।