सब्सक्राइब करें

24 साल बाद ऑनस्क्रीन पिता को शाहरुख खान की आई याद, मिला जवाब- 'आओ सांप सीढ़ी खेलेंगे'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 19 Apr 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan wants to play snakes and ladders game with Anupam Kher
Dilwale Dulhania Le Jayenge - फोटो : file photo

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और अनुपम खेर (Anupam Kher) कई सारी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। इन सभी फिल्मों में से सबसे यादगार फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) है। इस फिल्म को रिलीज हुए 24 साल बीत चुके हैं लेकिन दोनों का रिश्ता अब बी बिल्कुल फिल्म जैसा ही है। इस बात का सबूत तब मिला जब अनुपम खेर ने किंग खान की याद आते ही ट्वीट किया। इसके जवाब में जो शाहरुख खान ने लिखा वह इन दोनों के रिश्तों को बयां करने के लिए काफी है।

Trending Videos
Shahrukh Khan wants to play snakes and ladders game with Anupam Kher
Dilwale Dulhania Le Jayenge - फोटो : file photo

दरअसल, अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए एक जीआईएफ शेयर किया। यह जीआईएफ कुछ कुछ होता है फिल्म के एक सीन का था। जीआईएफ शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- 'मेरे प्यारे शाहरुख खान। ऐसे ही न्यूयॉर्क में अचानक तुम्हारी याद आ गई। हमने अच्छा समय साथ बिताया और फिर हम सब बड़े हो गए। प्यार और दुआएं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan wants to play snakes and ladders game with Anupam Kher
Dilwale Dulhania Le Jayenge - फोटो : twitter

अनुपम खेर के इस ट्वीट के बाद किंग खान ने तुरंत जवाब दिया। शाहरुख खान ने ट्वीट किया- 'अरे नहीं डैडी कूल। बड़े हों आपके दुश्मन। हम दोनों का दिल तो अभी बच्चा है। आप घर लौटकर आओ फिर हम सांप सीढ़ी खेलेंगे। हवा में रेत के महल बनाएंगे। मिस यू।' शाहरुख के इस जवाब के बाद अनुपम खेर ने जवाब दिया- 'आते ही मिलता हूं। बहुत सारा प्यार।' 



 

Shahrukh Khan wants to play snakes and ladders game with Anupam Kher
Shahrukh Khan and Anupam Kher - फोटो : file photo

आपको बता दें, शाहरुख खान और अनुपम खेर की जोड़ी अब तक कई फिल्मों में साथ नजर आ चुकी हैं। हालांकि दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में सबसे ज्यादा पसंद आई। इस फिल्म में अनुपम खेर और शाहरुख खान ने बाप-बेटे का किरदार निभाया था। इस फिल्म के अलावा अब तक यह दोनों 10 बार स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan wants to play snakes and ladders game with Anupam Kher
Shahrukh Khan and Anupam Kher - फोटो : social media

इन फिल्मों में 'कुछ कुछ होता है', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'जब तक है जान', 'पहेली', 'डर', 'चाहत', 'वीर जारा' और 'हे बेबी' फिल्म शामिल है। 'हे बेबी' में शाहरुख खान केमियो में नजर आए थे। फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'जीरो' फिल्म में नजर आए थे। जबकि अनुपम खेर की हाल ही में रिलीज फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' है। इस फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed