{"_id":"6166ff2cae95a479f34d93fe","slug":"shahrukh-khan-was-not-yash-chopras-first-choice-for-the-film-darr-actress-juhi-chawla-revealed-the-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: फिल्म 'डर' के लिए यश चोपड़ा की पहली पसंद नहीं थे शाहरुख खान, जूही चावला ने बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: फिल्म 'डर' के लिए यश चोपड़ा की पहली पसंद नहीं थे शाहरुख खान, जूही चावला ने बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'डर'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर्स में से एक यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डर' शाहरुख खान के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म में अपने रोल के लिए शाहरुख खान ने खूब वाहवाही लूटी थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन हाल ही में हुए एक खुलासे में यह सामने आया कि इस फिल्म में शाहरुख के रोल के लिए किंग खान डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थे।
इस बारे में खुद फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आईं अभिनेत्री जूही चावला ने खुलासा किया। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी सीरियल द कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म डर के लिए शाहरुख नहीं बल्कि दिवंगत अभिनेता दारा सिंह पहली पसंद थे। हालांकि कुछ वजहों से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए और उनकी जगह शाहरुख खान को यह मौका मिला। इस फिल्म में शाहरुख ने एक जुनूनी प्रेमी की भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से समान रूप से अच्छा रिसपॉन्स मिला था।
2 of 5
जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो जूही जल्द ही फिल्म 'शर्माजी नमकीन' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से पहले की शूट की हुई थी। यह उनकी आखिरी फिल्म है। ऐसे उनके निधन के बाद भी प्रोड्यूसर्स ने फिल्म उनके हिस्से को बरकरार रखा है। वहीं फिल्म के बाकी हिस्सों में परेश रावल दिखाई देंगे।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की बात करें तो वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे। इसके साथ ही उनके लिस्ट में राजकुमार हिरानी की इमीग्रेशन ड्रामा भी है। शाहरुख सुपरस्टार एटली के कमर्शियल एंटरटेनर का भी हिस्सा हैं। हालांकि, इन दिनों किंग खान और उनका परिवार बेटे आर्यन खान की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी से परेशान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : PTI
ताजा अपडेट के मुताबिक आर्यन खान की जमानत याचिका पर अब गुरुवार सुबह 11 बजे सुनवाई होगी। आर्यन को एक रात और जेल में गुजारना होगा। कोर्ट में वकील सतीश मानशिंदे और अमित देसाई ने आर्यन खान को जमानत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन मुंबई की सेशंस कोर्ट में आर्यन, अरबाज मर्चेट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : PTI
समीर वानखेडे़ के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर 2 अक्तूबर को छापा मारा था, जहां से उन्हें ड्रग्स बरामद हुए थे। इसके बाद मामले में अदालत ने आर्यन खान समेत सात अन्य की एनसीबी कस्टडी बढ़ाने की याचिका को खारिज कर दिया था और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।