फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महीने के आखिरी शुक्रवार को सिनेमा का महामुकाबला, एक साथ मोबाइल पर रिलीज होंगी ये चार फिल्में

Fri, 17 Jul 2020 05:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 17 Jul 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Shakuntala Devi My Clients Wife Raat Akeli Hai Lootcase Will Release on Last Friday Of July
माय क्लाइंट्स वाइफ, शकुंतला देवी, लूटकेस, रात अकेली है - फोटो : Social Media

बेशक सिनेमाघर कोरोना के चलते बंद हैं लेकिन इस महीने के अंत में ओटीटी पर भी फिल्मों का कड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। महीने की अंतिम तारीख यानी 31 जुलाई को इस बार अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी और छोटी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में विद्या बालन की शकुंतला देवी, शारिब हाशमी और अंजली पाटिल की माय क्लाइंट्स वाइफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की रात अकेली है और कुणाल खेमू की लूटकेस जैसी फिल्में शामिल हैं।

Shakuntala Devi My Clients Wife Raat Akeli Hai Lootcase Will Release on Last Friday Of July
vidya balan - फोटो : amar ujala

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स भले ही सिनेमाघरों की तरह पहला दिन पहले शो के हिसाब से काम न करते हो लेकिन फिर भी अब तक देश में मौजूद सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एक ही भाषा की फिल्मों को एक ही तारीख को रिलीज करने से परहेज करते रहे हैं।

Shakuntala Devi My Clients Wife Raat Akeli Hai Lootcase Will Release on Last Friday Of July
ब्रीद इनटू द शैडोज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमाघरों के बंद होने के चलते यह समझा जा सकता है कि लोगों का मनोरंजन करने का पूरा भार इस समय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के कंधों पर है। इसलिए अभिषेक बच्चन की पहली वेब सीरीज 'ब्रीद- इनटू द शैडोज' को घेरने के लिए दूसरे प्लेटफॉर्मों ने 'अनदेखी' और 'माफिया' जैसी वेब सीरीजों को मैदान में उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakuntala Devi My Clients Wife Raat Akeli Hai Lootcase Will Release on Last Friday Of July
लूटकेस, शकुंतला देवी - फोटो : Social Media

अब यह इसी महीने में दूसरी बार देखा जा रहा है कि जब देश के बड़े और छोटे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एक साथ अपनी गर्मी दिखा रहे हैं। महीने की 31 तारीख को अमेजॉन प्राइम वीडियो पहले ही विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' को रिलीज करने की घोषणा कर चुका है। इसके बाद इस दौड़ में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने भी कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' को उतारा। 

विज्ञापन
Shakuntala Devi My Clients Wife Raat Akeli Hai Lootcase Will Release on Last Friday Of July
माय क्लाइंट्स वाइफ, रात अकेली है - फोटो : Social Media

बीते बृहस्पतिवार को ही नेटफ्लिक्स भी राधिका आप्टे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रात अकेली है' को इस दिन रिलीज करने की घोषणा कर चुका है। और अब एक नवजात प्लेटफॉर्म शेमारूमी बॉक्स ऑफिस ने भी छोटे बजट की एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'माय क्लाइंट्स वाइफ' को इसी दिन रिलीज करने का फैसला किया है। माध्यम चाहे कोई भी हो लेकिन मुकाबला तो होगा।

पढ़ें: World Emoji Day 2020: शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल, मजेदार इमोजी वाले एक्सप्रेशन्स देख आप भी कहेंगे 'वाह'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed