सब्सक्राइब करें

शमा सिकंदर: कभी मानसिक बीमारी से परेशान होकर की थी सुसाइड की कोशिश, अब तस्वीरें देख पहचानना मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
shama sikander birthday then and now look photos  actress’ transformation over the years will leave you SHOCKED
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शमा सिकंदर (Shama Sikander) अपने ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री चार अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। शमा का जन्म साल 1981 में राजस्थान के मकराना में हुआ था। शमा जब दस साल की थीं तो उनका परिवार मुंबई आ गया। शमा के परिवार में पैरेंट्स के अलावा दो भाई और एक बहन भी हैं। उन्होंने साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके बाद उन्होंने मन, अंशः द डेडली पार्ट जैसे फिल्मों में काम किया। बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। 


शमा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मकराना और मुंबई से की। बाद में उन्होंने मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। शमा के भाई रिजवान सिकंदर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनका परिवार मुंबई आया तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कई बार उनके घर में खाने के लिए खाना भी नहीं होता था।
Trending Videos
shama sikander birthday then and now look photos  actress’ transformation over the years will leave you SHOCKED
शमा सिकंदर

शमा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साथ ही उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और कुछ फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने फिल्म 'प्रेम अगन', 'मन' और 'अंश' की, जब फिल्मों में कुछ खास काम नहीं मिला तो उन्होंने टीवी की ओर रुख किया। जिसके बाद शमा ने 'ये मेरी लाइफ है', 'सेवन' और 'बालवीर' की। शमा कुछ समय पहले तब चर्चा में आईं जब उनकी शॉर्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' रिलीज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
shama sikander birthday then and now look photos  actress’ transformation over the years will leave you SHOCKED
शमा सिकंदर
ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध भरी है कई बार अंदर से उतनी ही खोखली होती है। दरअसल, साल 2016 में शमा सिकंदर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जिंदगी से ऊबकर एक रात उन्होंने सुसाइड की भी कोशिश की थी। 2011 में उन्हें बायपोलर डिसऑर्डर नामक मानसिक बीमारी थी। इस बीमारी से वो इतनी परेशान हो चुकी थीं कि बार-बार खुदकुशी करने की सोचती थीं। एक रात उन्होंने सोते वक्त ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की।
shama sikander birthday then and now look photos  actress’ transformation over the years will leave you SHOCKED
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया

शमा ने बताया कि वो अपनी मां के पास गईं और उन्हें किस कर गुड नाइट बोला। फिर उन्होंने अपनी मां से कहा कि अगली सुबह उन्हें मत उठाना। शमा ने अपनी बैंक डीटेल्स भाई को दी, जिससे उनका भाई परेशान हो गया। उसने तुरंत मां को कॉल किया और कहा कि शमा को जाकर देखो। इसके बाद मां ने आकर उन्हें देखा और फिर तीन घंटे बाद होश आया तो वो हॉस्पिटल में थीं। बाद में इलाज के बाद शमा इस बीमारी से ठीक हो पाईं।

विज्ञापन
shama sikander birthday then and now look photos  actress’ transformation over the years will leave you SHOCKED
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया
जनवरी 2016 में शमा सिकंदर ने जेम्स मिलिरॉन नाम के शख्स से सगाई की थी। सेरेमनी दुबई के 7 स्टार होटल से हुई थी। सगाई की कुछ फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं थीं। शमा इन फोटोज में पहचान में ही नहीं आ रही थीं। चर्चा थी कि शमा ने सर्जरी से अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है हालांकि इस पर उन्होंने कभी कोई बात नहीं की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed