{"_id":"6319930dcaf26e4d8e455250","slug":"shama-sikander-flaunts-her-bold-look-in-open-shirt-denims-raises-the-temperature-of-internet-gets-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shama Sikander: बोल्ड अंदाज में शमा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीर में दिखा हद से ज्यादा ग्लैमरस अवतार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shama Sikander: बोल्ड अंदाज में शमा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीर में दिखा हद से ज्यादा ग्लैमरस अवतार
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शमा सिकंदर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की बेहद बोल्ड अदाकाराओं में गिनी जाने वाली शमा सिकंदर इन दिनों टेलीविजन से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। जैसे-जैसे शमा की उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही अभिनेत्री और भी ज्यादा बोल्ड होती जा रही हैं। कई टीवी शोज में और म्यूजिक एलबम में काम कर चुकी शमा अपनी एक्टिंग से ज्यादा हॉटनेस को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। शमा के फैंस इस कदर उनकी सुंदरता और ग्लैमर के दीवाने हैं कि वह अभिनेत्री की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शमा अपने फैंस की दिली इच्छा को पूरा करने के लिए अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटो-वीडियोज साझा करती रहती हैं। वह आए दिन मोनोकिनी से लेकर ब्रालेट पहनकर अपना बोल्ड लुक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठते हैं। इसी क्रम में आज भी शमा ने अपनी एक ग्लैमरस फोटो साझा की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।
2 of 4
शमा सिकंदर
- फोटो : Instagram
कुछ ही देर पहले शमा सिकंदर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक तस्वीर साझा की है। सामने आई तस्वीर में शमा बेहद ही बोल्ड अंदाज में बैठे हुए पोज देती नजर आ रही हैं। डेनिम, ब्रालेट और शर्ट पहने शमा इस तस्वीर में अपनी नशीली आंखों का जादू अपने फैंस पर चला रही हैं। फोटो के समय शमा ने अपने लुक को और भी ज्यादा ग्लैमरस बनाने के लिए अपने बालों को खुला रखा है, जो फोटोशूट में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। हमेशा की तरह ही शमा की यह तस्वीर इंटरनेट पर कहर बरपा रही हैं। एक्ट्रेस का यह लुक उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और वह लगातार पोस्ट पर अपना रिएक्शन भी साझा कर रहे हैं।
3 of 4
शमा सिकंदर
- फोटो : Instagram
शमा सिकंदर की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रशंसक लगातार इस तस्वीर पर कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं, जिसका नतीजा यह हुआ कि अभिनेत्री की यह तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। फैंस इस पर जमकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर फैंस उन्हें हॉट, बोल्ड, ग्लैमरस, ब्यूटीफुल और फायर बात रहे हैं। जहां एक ने कमेंट कर उन्हें 'डिलाइटिड ब्यूटी' बताया, वहीं दूसरे ने लिखा, 'दीवार पर एक सुंदर पेंटिंग।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमा सिकंदर
- फोटो : social media
आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शमा सिकंदर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी हर तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है। शमा की दिन-ब-दिन आती तस्वीरों को देख उनकी बढ़ती उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। अभिनेत्री अब टीवी और फिल्मी पर्दे से दूर सोशल मीडिया से लोगों से जुड़ी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।