{"_id":"62e8fcccf0cf7d42645314f3","slug":"shamita-shetty-and-raqesh-bapat-music-album-tere-vich-rab-disda-teaser-out-after-their-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raqesh-Shamita: ब्रेकअप के बाद फिर साथ नजर आए राकेश-शमिता, म्यूजिक वीडियो के टीजर में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raqesh-Shamita: ब्रेकअप के बाद फिर साथ नजर आए राकेश-शमिता, म्यूजिक वीडियो के टीजर में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 02 Aug 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राकेश बापट और शमिता शेट्टी पिछले काफी समय से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को फैंस साथ में देखना काफी पसंद करते थे और प्यार से उन्हें 'शारा' बुलाते थे। लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी थी। इसी बीच अब राकेश और शमिता का पहला गाना रिलीज होने वाला है, जिसको लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
2 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी और राकेश बापट दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने 'तेरे विच रब दिसदा' का टीजर शेयर किया है। यह गाना 5 अगस्त को रिलीज होने वाला है। टीजर शेयर करते हुए शमिता और राकेश ने लिखा, 'हम आपके दिलों पर कब्जा करने के लिए आ रहे हैं।' टीजर में दोनों की केमिस्ट्री काफी बढ़िया लग रही है, जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
म्यूजिक वीडियो के टीजर पर फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'OMG अब वीडियो का इंतजार है', तो दूसरे ने लिखा, 'आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'लव इज इन द एयर', तो दूसरे ने लिखा, 'आप लोगों की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार लग रही है।' कुछ लोग हार्ट और फायर इमेजी भी कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : insta
बता दें कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट की मुलाकात ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हुई थीं। शो से बाहर आने के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। वहीं, अब कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने अलग होने की जानकारी दी है। दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, दोनों ने फैंस से उन्हें एक व्यक्तिगत तौर पर उन्हें और म्यूजिक वीडियो को भी प्यार देने की अपील की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।