{"_id":"610278ed8ebc3e584b26e512","slug":"shamita-shetty-supports-shilpa-and-raj-kundra-in-her-latest-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में शमिता ने लिखी पोस्ट, यूजर्स बोले- जीजा जी ठीक हैं ना?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में शमिता ने लिखी पोस्ट, यूजर्स बोले- जीजा जी ठीक हैं ना?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 29 Jul 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shamita shetty
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज कुंद्रा एडल्ट वीडियो मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हो चुकी है। राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ रही हैं और लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इन सबके बीच अब शमिता शेट्टी ने एक पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर लिखी ये पोस्ट
शमिता शेट्टी राज कुंद्रा की पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कभी-कभी आपके भीतर की ताकत एक बड़ी ज्वाला नहीं होती जिसे सभी देख सकें। यह सिर्फ एक छोटी सी चिंगारी होती है। आप यह नियंत्रित नहीं कर सकते कि दूसरे लोग आपकी ऊर्जा कैसे देखते हैं।''
2 of 5
Shilpa Shetty and Shamita Shetty
- फोटो : file photo
शमिता आगे लिखती हैं, ''लोग अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में जिन मुद्दों से गुजर रहे होते हैं, अपने उसी लेंस के हिसाब दूसरों की जिंदगी देखते हैं जो कि आपके बारे में है भी नहीं। बस जितना हो सके अपने काम को पूरी ईमानदारी और प्यार से करते रहो।" कुछ सेलिब्रिटीज ने शमिता की इस पोस्ट पर कमेंट भी किया है।
वहीं कुछ यूजर्स उन्हें इस पोस्ट के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है, जीजा जी ठीक हैं ना तुम्हारे। एक ने लिखा- तुम इस पोस्ट पर ट्रोल होने वाली हो। अपने जीजा से कह दो अब भी मौका है सब सच बता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shamita Shetty
- फोटो : Social Media
इससे पहले भी शमिता ने पोस्ट लिखकर अपनी बहन का सपोर्ट किया था। शमिता ने कहा था ये भी एक वक्त है बीत जाएगा। आप लाइफ में कई उतार-चढ़ाव से गुजरी है और एक चीज मुझे पता था और है कि आप हमेशा मजबूत बनकर ऊभरी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें, पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 19 जुलाई की देर रात क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया था। बता दें, इस साल फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।