रणबीर कपूर बॉलीवुड के 'चॉकलेट ब्वॉय' कहे जाते हैं, जो अब एक्शन हीरो की लिस्ट में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता आखिरी बार चार साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'संजू' में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और अब रणबीर कपूर एक लंबे ब्रेक के बाद फिल्म 'शमशेरा' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणबीर हाईटैक एक्शन करते हुए नजर आएंगे, जिसकी झलक फैंस ट्रेलर और फिल्म के गानों में देख चुके हैं। इन छोटी-छोटी झलकियों ने ही फैंस को इस फिल्म के लिए एक्साइटेड कर दिया है। ऐसे में यह फिल्म पहले दिन क्या कमाल दिखा पाएगी? आइए आपको बताते हैं।
Shamshera BO Prediction: क्या ‘केजीएफ’ को टक्कर दे पाएगी 'शमशेरा', जानिए पहले दिन कितनी होगी कमाई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसी होगी फिल्म की ओपनिंग
'फिल्म शमशेरा' की एडवांस बुकिंग पर दर्शक नजर बनाए बैठे हैं और यह एडवांस बुकिंग भी 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जिसमें मेकर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बड़ी संख्या में दर्शकों ने फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की है और इसी वजह से माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन शानदार ओपनिंग कर सकती है। दावा ये भी है कि 'शमशेरा' के पहले दिन का कलेक्शन 2022 की अच्छी ओपनिंग फिल्मों में से एक होगा। उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन 10 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर सकती है।
क्या है फिल्म की कहानी
'शमशेरा' फिल्म की कहानी काजा नाम के काल्पनिक शहर में सेट की गई है जहां एक लड़ाका जनजाति को निर्दयी दबंग जनरल शुद्ध सिंह ने गुलाम बनाकर कैद कर रखा है और उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। दूसरी तरफ एक ऐसा शख्स है, जो कबीले की आजादी की लड़ाई लड़ता है और वह शमशेरा है। फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल हैं और निर्दयी दबंग जनरल के किरदार में संजय दत्त हैं जो वाकई काफी खौफनाक लग रहे हैं। उनका लुक शुरुआत में हर किसी को डरा सकता है। हालांकि, खतरनाक लुक के साथ संजय दत्त की एक्टिंग भी देखने लायक होगी।
क्या 'शमशेरा' देगी 'केजीएफ' को टक्कर?
रणबीर कपूर, वाणी और संजय दत्त जैसे शानदार सितारों से सजी यह फिल्म साल 2022 की बड़े बजट की फिल्मों में शामिल है। करण मल्होत्रा के निर्देशन बनी इस फिल्म की कुल लागत 150 करोड़ के आसपास रही है। इस फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था। तब हर किसी ने इसकी तुलना 'केजीएफ' से की थी। ऐसे में अब ये सवाल है कि क्या 'शमशेरा' साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्म 'केजीएफ 2' को टक्कर दे पाएगी।