फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Lalit Affair: ‘पैसों के लिए ये सब’, ललित-सुष के रिश्ते पर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा की सख्त टिप्पणी

Sun, 17 Jul 2022 01:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 17 Jul 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair taslima nasrin reaction on couple relationship shared a facebook post
ललित मोदी-सुष्मिता, तसलीमा नसरीन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। कुछ दिनों पहले ही ललित मोदी ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कर सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों की रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। आम इंसान ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी दोनों के रिश्ते पर बोलने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वहीं, अब सुष्मिता और ललित के रिश्ते पर बांग्लादेशी मूल की लेखिका तसलीमा नसरीन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सुष्मिता और ललित के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं।

Sushmita Sen Lalit Modi Affair taslima nasrin reaction on couple relationship shared a facebook post
तसलीमा नसरीन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

दरअसल, तसलीमा नसरीन ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सुष्मिता सेन से एक सवाल किया है। लेखिका ने अपने पोस्ट की शुरुआत सुष्मिता सेन की तारीफों से की। उन्होंने लिखा, 'मैं सुष्मिता से एक बार मिली हूं। हमारी मुलाकात कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई थी। उन्होंने मुझे गले भी लगाया था और आई लव यू कहा था। उस दिन मैं उनकी खूबसूरती से नजर नहीं हटा पा रही थी। सुष्मिता काफी पॉपुलर हैं और मुझे वह पसंद भी हैं। उन्होंने छोटी उम्र में दो बेटियों को गोद लिया। उनकी सच्चाई, बहादुरी, सतर्कता, हर मुद्दे पर जागरुक रहना काफी पसंद है।'

Sushmita Sen Lalit Modi Affair taslima nasrin reaction on couple relationship shared a facebook post
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे तसलीमा नसरीन ने लिखा, 'अब सुष्मिता एक ऐसे इंसान के साथ समय गुजार रही हैं, जो बिल्कुल भी आकर्षक नहीं है और कई अपराधों से जुड़ा हुआ। क्योंकि आदमी अमीर है। क्या पैसों के लिए उन्होंने ये सब किया है? हो सकता है कि वह उस आदमी को प्यार करती हैं लेकिन यकीन नहीं होता कि सुष्मिता प्यार में हैं। जो लोग पैसों के लिए प्यार में गिर जाते हैं, उनके लिए मेरे मन में सम्मान बहुत जल्दी गिर जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair taslima nasrin reaction on couple relationship shared a facebook post
ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ललित मोदी ने गुरुवार की शाम एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी और सुष्मिता की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और इन तस्वीरों के कैप्शन में सुष्मिता सेन को अपना बेटरहाफ बताया था। इस पोस्ट के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, इसके बाद ललित मोदी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें कहा, 'साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई, सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे।' सुष्मिता ने भी अपनी एक पोस्ट से साफ कर दिया है कि उन्होंने अब तक शादी या सगाई नहीं की है। वह अभी सिर्फ प्यार में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed