शुक्रवार 22 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘शमशेरा’ की एडवांस बुकिंग खुल चुकी है। फिल्म ‘संजू’ के चार साल बाद बड़े परदे पर रणबीर कपूर की हो रही वापसी को लेकर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त जोश भी देखा जा रहा है और इस जोश को दोगुना करने फिल्म ‘शमशेरा’ की टीम अब देश के बड़े शहरों के टूर पर निकल रही है। रणबीर कपूर फिल्म में अपने साथी सितारों संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ सोमवार को दिल्ली में होंगे और इस दौरान रणबीर कपूर और संजय दत्त एक खास पेशकश भी अपने प्रशंसकों के सामने प्रस्तुत करने वाले हैं।
Shamshera: सोमवार को दिल्ली में भिड़ेंगे बल्ली और शुद्ध सिंह, यहां पढ़िए क्या है पूरा माजरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘शमशेरा’ में साथ रणबीर कपूर पहली बार डबल रोल करने जा रहे हैं। फिल्म में उनका एक ऐसे डकैत का रोल है जो अंग्रेजो की नाम में दम कर देता है। 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध की इस कहानी में संजय दत्त एक जालिम, बेदर्द, रूखे से पुलिस अफसर शुद्ध सिंह का किरदार निभा रहे हैं। संजय दत्त और रणबीर कपूर की बड़े परदे पर होने जा रही इस भिड़ंत का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और फिल्म की रिलीज से पहले अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए फिल्म के सितारे 18 और 19 जुलाई को नई दिल्ली में होंगे!
जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई को फिल्म बनाने वालों ने इन सितारों के प्रशंसकों के लिए एक दिलचस्प कार्यक्रम की योजना तैयार की है। इसके तहत फिल्म ‘शमशेरा’ की पूरी टीम को मीडिया और चाहने वालों के सामने उनके सवालों के जवाब देने के लिए पेश होगी। कार्यक्रम का सबसे रोचक पहलू होगा संजय दत्त और रणबीर कपूर का मंच पर होने वाला आमना सामना। दोनों फिल्म के अपने अनुभवों के अलावा निजी जिंदगी में एक दूसरे की शख्सियत के अपने ऊपर होने वाले प्रभाव का भी खुलासा करेंगे। साथ में वाणी कपूर और फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा भी इस दिलचस्प बातचीत में अपने अनुभवों को साझा करेंगे।
19वीं सदी के भारत में बसे गांव काजा की कहानी कहती निर्देशक करण मल्होत्रा की फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर अपने इन किरदारों के बारे में खासे उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक करण मल्होत्रा के भरोसे ने मुझे ये किरदार करने के लिए प्रेरित किया। इन दोनों किरदारों को करना और फिर इस राज को इतने दिनों तक छुपाकर रखना आसान नहीं रहा। मैं शुक्रगुजार हूं फिल्म से जुड़ी पूरी टीम का जिन्होंने दिन रात की मेहनत के साथ इस फिल्म को अंजाम तक पहुंचाया है।’
22 जुलाई को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘शमशेरा’ की कहानी काजा नामक एक काल्पनिक शहर की पृष्ठभूमि में है। कहानी के मुताबिक शमशेरा नाम का एक डकैत अंग्रेजों से लोहा निकल पड़ता है। उसका मकसद है इलाके के क्रूर अंग्रेज अफसर शुद्ध सिंह के चंगुल से उन आदिवासियों को निकालना जिन्हें उसने गुलाम बनाकर रखा है। अपने समाज की रक्षा के लिए निकले शमशेरा के इस संघर्ष में उसका साथ देती है इलाके की एक सुंदरी जिसका किरदार फिल्म में वाणी कपूर निभा रही हैं।