सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shamshera vs KGF 2: क्या रॉकी भाई की गद्दी छीन लेंगे रणबीर कपूर, ‘शमशेरा’ से खत्म होगा ‘केजीएफ 2’ का क्रेज?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 22 Jun 2022 09:40 PM IST
विज्ञापन
Shamshera teaser out Will Ranbir Kapoor be able to give competition to Yash film KGF Chapter 2
शमशेरा, केजीएफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर के लिए साल 2022 काफी खास है। इस साल अभिनेता की दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें एक 'ब्रह्मास्त्र' है, जिसके बारे में लंबे समय से चर्चा हो रही है। दूसरी फिल्म 'शमशेरा' है, जिसका टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में रणबीर और संजय दत्त के धांसू अवतार ने फैंस को खुश कर दिया। 15 सेकंड के इस टीजर में रणबीर और संजय दत्त की जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। मजेदार बात ये है कि दोनों अपने रोल में एक दम परफेक्ट दिखे हैं। 'शमशेरा' के टीजर को देखने के बाद अब फैंस को 'केजीएफ चैप्टर 2' की याद आ गई है। 'शमशेरा' के टीजर में कई ऐसे सीन्स हैं, जो 'केजीएफ चैप्टर 2' में देखने को मिले थे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Trending Videos
Shamshera teaser out Will Ranbir Kapoor be able to give competition to Yash film KGF Chapter 2
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

1) 'शमशेरा' के टीजर की शुरुआत में ही 'केजीएफ चैप्टर 2' की याद आ जाती है। टीजर की शुरुआत किले से होती है, जहां लोगों पर अलग-अलग तरह से अत्याचार हो रहा है। लोगों को पीटा जा रहा है। यह सीन हर किसी के रोंगटे खड़े कर सकता है। 'केजीएफ' में भी ऐसे ही 'कोलार गोल्ड फील्ड' में लोगों पर अत्याचार दिखाया गया है, जो गरुणा के राज में होता था।

2) 'केजीएफ 2' और 'शमशेरा' के बीच सबसे बड़ी समानता संजय दत्त हैं। 'शमशेरा' में संजय दत्त की झलक ही 'केजीएफ 2' के अधीरा की याद दिला देती है। इस फिल्म में भी अभिनेता का किरदार काफी खौफनाक है। टीजर में संजय दत्त अपनी चोटी घूमाते हुए एंट्री करते हैं। उनका चिल्लाना और गुर्राना, दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। 'केजीएफ 2' में भी अधीरा बने संजय दत्त ने शानदार काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera teaser out Will Ranbir Kapoor be able to give competition to Yash film KGF Chapter 2
शमशेरा, केजीएफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया

3) 'केजीएफ 2' में रॉकी भाई कोलार गोल्ड फील्ड के लोगों का मसीहा बना था और अब 'शमशेरा' में रणबीर कपूर लोगों के मसीहा बनते नजर आएंगे। टीजर में अभिनेता की एंट्री काफी धमाकेदार है। वह लोगों की मदद करने के लिए आगे आते हैं, जैसे 'केजीएफ' में रॉकी भाई आया था। 

4) 'शमशेरा' का बैकग्राउंड और सिनेमेटोग्राफी 'केजीएफ' की याद दिला देता है। संजय दत्त के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी वजह है, जिसके चलते फैंस ने इस फिल्म की तुलना 'केजीएफ' से करनी शुरू कर दी है। कई लोगों का ये भी कहना है कि यह फिल्म फैंस के बीच रॉकी भाई के क्रेज को कम कर देगी।

5) 'केजीएफ' में रॉकी बेशक लोगों के लिए भाई होता है लेकिन वह फिल्म में गरीबों की मदद करता नजर आता है। वह लोगों को क्रूर शासन से बचाता है। 'शमशेरा' की कहानी का भी यही प्लॉट है। फिल्म में रणबीर कपूर डाकू बने हैं लेकिन वह भी गरीब लोगों के लिए खड़े होंगे।

Shamshera teaser out Will Ranbir Kapoor be able to give competition to Yash film KGF Chapter 2
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कब रिलीज होगी 'शमशेरा'
रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है, जिसे निर्देशक करण मल्होत्रा हैं और इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है और अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। 'शमशेरा' एक मेगा बजट फिल्म है और इससे अभिनेता सहित मेकर्स को भी काफी उम्मीदे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed