बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में पंकज के अलावा सयानी गुप्ता और नीरज काबी भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। ट्रेलर आने के बाद से ही लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मौजूदा समय में पंकज के लाखों चाहने वाले हैं लेकिन इस तरह की फैन फॉलोइंग बनाने के लिए अभिनेता ने काफी संघर्ष किया है। साल 2004 में 'रन' फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाने वाले पंकज अब इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में शुमार किए जाते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम उनकी उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे पंकज त्रिपाठी के करियर में जबरदस्त बदलाव आ गया।
Pankaj Tripathi: इन 10 किरदारों ने बदली पंकज त्रिपाठी की किस्मत, क्या आपने देखी उनकी ये दमदार फिल्में-वेब सीरीज?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंग्स ऑफ वासेपुर को एक कल्ट फिल्म की श्रेणी में रखा जाता है। इस फिल्म में कई दिग्गज कलाकरों ने काम किया था। लेकिन पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में अलग ही छाप छोड़ी थी। अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से वह रातों रात फेमस हो गए थे। उन्हें सुल्तान कुरैशी के किरदार में लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था।
इस फिल्म को पांच किरदारों के इर्द गिर्द बुना गया है। फिल्म के अंदर दो कहानी मिलती हैं जो एक दूसरे के समानांतर चलती हैं। इस फिल्म में ऋता चड्ढा और विक्की कौशल के अलावा पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। सत्या जी की छोटी सी भूमिका में सभी एक्टरों पर भारी पड़ते नजर आए थे।
यह फिल्म एक ऐसे किसान की कहानी थी जो खुद को जिंदा साबित करने के लिए काफी जद्दोजहद करता है क्योंकि कागजों पर उसे मृत घोषित कर दिया जा चुका है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने किसान लाल बिहारी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी अदाकारी के लोग कायल हो गए थे। इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था।
हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए थे, लेकिन पंकज त्रिपाठी ने अपने दमदार अभिनय से उन्हें फिल्म में जबरदस्त टक्कर दी थी। साल 2017 में रिलीज हुई इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

कमेंट
कमेंट X