Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Shamshera: Vaani Kapoor praises her dancer sona role in movie Ranbir Kapoor says I am proud of her work sanjay dutt told her a wonderful person
{"_id":"62c9a62acb2197070d15ce80","slug":"shamshera-vaani-kapoor-praises-her-dancer-sona-role-in-movie-ranbir-kapoor-says-i-am-proud-of-her-work-sanjay-dutt-told-her-a-wonderful-person","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shamshera: फिल्म 'शमशेरा' में अपने रोल की फैन हुईं वाणी, बोलीं-'डांसर सोना की अदाएं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shamshera: फिल्म 'शमशेरा' में अपने रोल की फैन हुईं वाणी, बोलीं-'डांसर सोना की अदाएं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 09 Jul 2022 09:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वाणी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह डांसर सोना का रोल अदा कर रही हैं। अपने किरदार को लेकर वाणी बेहद उत्साहित हैं। वाणी का कहना है कि यह बेहद खूबसूरत किरदार है, जिसे बहुत वास्तविक रूप में लिखा गया है। वाणी के मुताबिक, 'सोना बेहद सशक्त महिला है। बतौर कलाकार मैंने पहले कभी इसे एक्सप्लोर नहीं किया।' बता दें कि हाल ही में यशराज फिल्म्स ने 'शमशेरा' का एक मेकिंग वीडिया साझा किया है। इसमें वाणी कपूर नजर आ रही हैं। उनके अलावा संजय दत्त, रणबीर कपूर और फिल्म कि निर्देशक करण मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं।
2 of 4
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने किरदार को लेकर वाणी का कहना है, 'करण मल्होत्रा ने सोना की कल्पना एक खास अंदाज में की और मुझे उनके विजन के हिसाब से किरदार में ढलना था। यह किरदार बेहद सुंदर है। जब इस किरदार में ढलने के बाद मैंने खुद को देखा तो सोना बहुत रिफ्रेशिंग लगी। वहीं घुड़सवारी और उसकी ट्रेनिंग को लेकर वाणी ने कहा, 'हॉर्स राइडिंग के लिए आपको उस जानवर से इमोशनली जुड़ना पड़ता है। वरना वह आपको गिरा सकता है। मुझे याद है कि मैंने घोड़े को बिस्किट का पैकेट खिलाया था। मेरे ट्रेनर ने भी मुझे ऐसा करने को कहा था।' अपने किरदार को लेकर वाणी ने आगे कहा, 'सोना में कुछ अदाएं हैं। वह खूबसूरत होने के साथ-साथ बहादुर भी है। उसमें एक ऊर्जा है और उसके पास एक सुंदर दिल है।'
3 of 4
वाणी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यशराज फिल्म्स की तरफ से साझा किए गए वीडियो में कुछ क्रू सदस्य वाणी के ट्रांसफॉर्मेशन पर बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा भी वाणी की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। करण मल्होत्रा ने कहा, 'वाणी के साथ काम करते हुए मैं बेहद उत्साहित था। मैंने जब पहली बार उन्हें बतौर परफॉर्मर देखा तभी मुझे वह बेहद पसंद आ गई थीं। उनमें कूट-कूट कर आत्मविश्वास भरा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमशेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं वाणी कपूर की अदाकारी को लेकर रणबीर कपूर और संजय दत्त ने भी खूब तारीफ की है। रणबीर कपूर का कहना है, 'वाणी बेहद परिश्रमी है और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म में उन्होंने जो किरदार अदा किया है, उस पर मुझे गर्व है। वहीं संजय दत्त ने कहा, 'बतौर कलाकार और डांसर वह उम्दा हैं। सबसे बड़ी बात है कि वह एक अच्छी इंसान हैं।' बता दें कि 'शमशेरा' 22 जुलाई को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।