सब्सक्राइब करें

Shamshera vs KGF 2 vs RRR: केजीएफ 2-आरआरआर से पिछड़ गया शमशेरा, क्या इस मामले में दिखाएगा कमाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 24 Jun 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Shamshera vs KGF 2 vs RRR Teaser Ranbir Kapoor Sanjay Dutt Vaani Kapoor Yash S S Rajamouli Trailer Views in 24 Hours
Shamshera vs KGF 2 vs RRR: - फोटो : सोशल मीडिया

यश राज फिल्म्स ने आज 'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। एसएस राजामौली का फिल्म निर्माताओं की इस पीढ़ी पर स्पष्ट रूप से प्रभाव पड़ा है और यह रणबीर कपूर अभिनीत 'शमशेरा' के ट्रेलर में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। ट्रेलर में दर्शकों को एक 'लुटेरे' से परिचित कराया जाता है, जो अपने पिता के मिशन को पूरा करने निकल पड़ा है। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर ही पिता और पुत्र दोनों की भूमिका में निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं संजय दत्त ने शत्रु शुद्ध सिंह की भूमिका निभाई है, जिसे अंग्रेजों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को आतंकित करने वाले अपराधी को खोजने के लिए नियुक्त किया जाता है। गौरतलब है कि संजय दत्त ने हाल ही में यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' में विलेन अधीरा की भूमिका भी निभाई थी। हालांकि संजय दत्त की यह फिल्म (शमशेरा) उनकी पिछली फिल्म (केजीएफ 2) का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही।  

Trending Videos
Shamshera vs KGF 2 vs RRR Teaser Ranbir Kapoor Sanjay Dutt Vaani Kapoor Yash S S Rajamouli Trailer Views in 24 Hours
Shamshera vs KGF 2 vs RRR: - फोटो : सोशल मीडिया

यश को पीछे नहीं छोड़ पाए रणबीर
जी हां, दो दिन पहले रिलीज हुए 'शमशेरा' के टीजर को 24 घंटे में मात्र 20 मिलियन लोगों ने ही देखा है। वहीं यश की फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 को 24 घंटे में 78 मिलियन लोगों ने देखा था। अगर हम इस साल रिलीज हुई एक और फिल्म आरआरआर की बात करें तो एस एस राजामौली की इस फिल्म को 7.53 मिलियन लोगों द्वारा देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera vs KGF 2 vs RRR Teaser Ranbir Kapoor Sanjay Dutt Vaani Kapoor Yash S S Rajamouli Trailer Views in 24 Hours
Shamshera vs KGF 2 vs RRR: - फोटो : सोशल मीडिया

क्या ट्रेलर तोड़ पाएगा केजीएफ-2 का रिकॉर्ड?
कन्नड़ सुपरस्टार यश की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के ट्रेलर पर 24 घंटे में 1.93 करोड़ व्यूज आए थे। वहीं एसएस राजामौली की 'आरआरआर' को 2.04 करोड़ व्यूज मिले हैं। अब देखना यह होगा कि शमशेरा के ट्रेलर को 24 घंटे में कितने व्यूज आएंगे।

Shamshera vs KGF 2 vs RRR Teaser Ranbir Kapoor Sanjay Dutt Vaani Kapoor Yash S S Rajamouli Trailer Views in 24 Hours
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
यह हैं इस साल रिलीज हुई फिल्मों के ट्रेलर के व्यूज
फिल्म 24 घंटे में मिले इतने व्यूज ट्रेलर की रिलीज डेट
सम्राट पृथ्वीराज 5.5 करोड़ 9 मई, 2022
जुग जुग जियो 4.3 करोड़ 22 मई, 2022
भूल भुलैया 2 3.7 करोड़ 26 अप्रैल, 2022
बीस्ट 2.90 करोड़ 02 अप्रैल, 2022
ब्रह्मास्त्र 2.6 करोड़ 15 जून, 2022
आरआरआर 2.04 करोड़ 9 दिसंबर, 2021
केजीएफ: चैप्टर 2 1:93 करोड़ 7 जनवरी, 2021
मेजर 1.5 करोड़ 9 मई, 2022
विक्रम 1.2 करोड़ 15 मई, 2022
द कश्मीर फाइल्स  0.5 करोड़ 21 फरवरी, 2022
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed