Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Sharmaji Namkeen: Javed Akhtar reacted to Rishi Kapoors last film said my friend Chintu You have hit the last ball out of the stadium
{"_id":"624a9fd1679c4d6b637cb6c1","slug":"sharmaji-namkeen-javed-akhtar-reacted-to-rishi-kapoors-last-film-said-my-friend-chintu-you-have-hit-the-last-ball-out-of-the-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharmaji Namkeen: जावेद अख्तर ने दी ऋषि कपूर की फिल्म पर प्रतिक्रिया, कहा- चिंटू आपने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharmaji Namkeen: जावेद अख्तर ने दी ऋषि कपूर की फिल्म पर प्रतिक्रिया, कहा- चिंटू आपने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:05 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने दो साल पहले दुनिया को अलविदा कहा था। अभिनेता के जाने के बाद से ही इंडस्ट्री में खाली हुई उनकी जगह आज भी उनकी कमी का एहसास कराती है।
विज्ञापन
1 of 4
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने दो साल पहले दुनिया को अलविदा कहा था। अभिनेता के जाने के बाद से ही इंडस्ट्री में खाली हुई उनकी जगह आज भी उनकी कमी का एहसास कराती है। ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच ना हों लेकिन वह हमेशा अपनी फिल्मों और अपनी बेहतरीन अदाकारी के जरिए हमारे बीच मौजूद रहेंगे। इसी बीच हाल ही में अभिनेता के प्रशंसकों के लिए ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई। फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। इसी बीच अब गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, शर्माजी नमकीन देखी। फिल्म को काफी अच्छे से लिखा और निर्देशित किया गया है। आपके सबसे असामान्य और महान योगदान के लिए परेश रावल साहब का धन्यवाद। अब मेरे दोस्त चिंटू, आखिरकार यह आपका शो है। आपने इस फिल्म में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। मुझे बताओ, क्यों हम सब तुम्हें हमेशा के लिए याद नहीं करेंगे।
3 of 4
शर्माजी नमकीन
- फोटो : Instagram @faroutakhtar
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिल्ली के बृज गोपाल शर्मा (ऋषि कपूर और परेश रावल) की कहानी है, जिसे उसकी कंपनी ने वीआरएस दे दिया है। बृज गोपाल शर्मा को खाली बैठना अखरता है। यही है फिल्म की कहानी। ऋषि कपूर को हर बार स्क्रीन पर देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। फिल्म के आधे हिस्से में ऋषि कपूर और आधे हिस्से में परेश रावल नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शर्माजी नमकीन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो शर्माजी नमकीन का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है। फिल्म में ऋषि कपूर और परेश रावल के अलावा सतीश कौशिक, सुहैल नय्यर, जूही चावला और ईशा तलवार भी हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर कभी भी स्ट्रीम कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।