{"_id":"6013a4229d2a1a35b34864d2","slug":"sharman-joshi-father-and-theatre-artiste-arvind-joshi-passes-away-prem-chopra-mourns-his-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेम चोपड़ा ने अपने समधी को दी श्रद्धांजलि, कहा- दुख दे गया नेकदिल इंसान का जाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेम चोपड़ा ने अपने समधी को दी श्रद्धांजलि, कहा- दुख दे गया नेकदिल इंसान का जाना
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रेम चोपड़ा
- फोटो : फाइल
Link Copied
हिंदी सिनेमा के चर्चित खलनायक रहे प्रेम चोपड़ा ने अपने समधी और अभिनेता अरविंद जोशी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अरविंद को एक नेकदिल इंसान बताते हुए कहा कि उनके जाने से सदमा लगा है। यह दुख जल्दी जाने वाला नहीं।
Trending Videos
2 of 5
शरमन जोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मशहूर अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का शुक्रवार सुबह तड़के मुंबई स्थित नानावटी अस्पताल में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अरविंद पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र में होने वाली छोटी मोटी कई परेशानियों से जूझ रहे थे। इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग लगभग दो हफ्ते से इसी तरह की परेशानियों से जूझते हुए शुक्रवार सुबह तीन बजे के आसपास अरविंद इस दुनिया से विदा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
prem chopra
अरविंद जोशी के निधन पर शरमन जोशी के ससुर वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने दुख जताया। प्रेम चोपड़ा ने कहा कि अरविंद एक बहुत ही नेक दिल इंसान थे और वह पिछले दो हफ्तों से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें उम्र संबंधी कई बीमारियां लग गई थीं और उन बीमारियों की जटिलताओं की वजह से उनकी तबीयत काफी खराब हो गई। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रेम चोपड़ा ने कहा कि गुजराती थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
4 of 5
sharman joshi
अरविंद जोशी सिनेमा के मामले में कई गुजराती सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे लेकिन उन्हें पहचान मिली तो नाटकों में अभिनय करने और उनका एक निर्देशक बनने के तौर पर। अरविंद ने कई मशहूर हिंदी फिल्मों में भी छोटी मोटी भूमिकाएं निभाई हैं। उन फिल्मों में 'इत्तेफाक', 'शोले', 'अपमान की आग', 'ठिकाना', 'नाम' जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं। अरविंद फिल्मों के अलावा टीवी के धारावाहिकों में भी काम करते रहे लेकिन पिछले लगभग 15 साल से वह मनोरंजन के काम से बिल्कुल दूर थे।
विज्ञापन
5 of 5
sharman joshi
अरविंद जोशी के बेटे शरमन जोशी इस समय हिंदी फिल्मों में सक्रिय हैं। अरविंद की बेटी मानसी जोशी रॉय भी टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं। मानसी ने अभिनेता रोहित रॉय से शादी की है। शरमन जोशी के तार फिल्म इंडस्ट्री से गहराई से जुड़े हुए हैं फिर भी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शरमन ने कहा कि वह अब भी अपने आप को इस फिल्म इंडस्ट्री के लिए बाहरी ही समझते हैं। उन्होंने कहा है कि वह फिल्म इंडस्ट्री के स्टार परिवार से खुद को कभी जोड़ ही नहीं पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।