फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharman: शरमन ने कंटेंट पर सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में की खुलकर बात, कहा- लोगों के साथ हो रहा खिलवाड़

Fri, 07 Jul 2023 11:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 07 Jul 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
Sharman Joshi Opens Up About The Impact Of Social Media On Content says it is messing with people
शरमन जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शरमन जोशी अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अभिनेता ने अपने वेब शो ‘कफस’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी की है। इस बार वह एक बाल कलाकार के पिता की भूमिका में हैं, जो काम के दौरान यौन शोषण का शिकार हुआ है। हाल ही में, शरमन ने कंटेंट पर सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में खुलकर बात की है।

Sharman Joshi Opens Up About The Impact Of Social Media On Content says it is messing with people
शरमन जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता शरमन जोशी को हाल ही में रिलीज हुए स्ट्रीमिंग शो 'कफस' में देखा गया है। इस वेब सीरीज के लिए अभिनेता को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एक इंटरव्यू में शरमन ने कहा कि इंटरनेट ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में संपूर्ण कंटेंट इकोसिस्टम में क्रांति ला दी है।

OMG 2: 'ओह माय गॉड 2' से यामी गौतम का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, वकील की भूमिका में जंच रहीं एक्ट्रेस

Sharman Joshi Opens Up About The Impact Of Social Media On Content says it is messing with people
शरमन जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शरमन ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि इंटरनेट पर दर्शकों के लिए जो कंटेंट उपलब्ध है, उसे पूरी तरह बदल देना चाहिए। आज के दौर में कई सारे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर्स हैं, जो रील बनाकर ऑडियंस को कुछ नया देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद मुझे लगता है कि दर्शकों को जो कंटेंट मिलना चाहिए वह ठीक से नहीं मिल पा रहा है। कंटेंट का दायरा और बढ़ाना चाहिए। यह लोगों को साथ एक तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Madhoo: अजय देवगन की मां का रोल नहीं निभाना चाहती थीं मधु, वर्षों बाद किया इंडस्ट्री छोड़ने की वजह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharman Joshi Opens Up About The Impact Of Social Media On Content says it is messing with people
शरमन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

शरमन जोशी ने कहा कि अब हर तरह का कंटेंट बनाया जा सकता है क्योंकि हर किसी के पास अपनी जेब में एक स्मार्टफोन है और अपने काम को पूरी दुनिया में दिखाने के लिए इंटरनेट जैसा एक सशक्त माध्यम है, जो उन्हें अपनी कला को दुनिया को दिखाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

Honey Singh: हनी सिंह ने पूरी की अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग, रैपर ने निर्माता-निर्देशक का जताया आभार

विज्ञापन
Sharman Joshi Opens Up About The Impact Of Social Media On Content says it is messing with people
शरमन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

शरमन ने युवाओं को इंटरनेट का सही प्रयोग करने की सलाह दी और कहा, ‘यदि आपके पास एक अच्छा विचार है और आप जानते हैं कि अपने कंटेंट को कैसे प्रस्तुत करनी है, तो अपने वीडियो को शूट करने और उसे वेब पर अपलोड करने के लिए आपको बस अपने स्मार्टफोन की आवश्यकता है। एक छोटा सा फोन आपकी पूरी जिंदगी को बदलने का दम रखता है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed