फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharmila Tagore Birthday: शर्मिला टैगोर के 'बिकिनी शूट' ने मचा दिया था हंगामा, मंसूर अली खान संग रिश्ता बचाने के लिए किया था ये काम

Tue, 08 Dec 2020 02:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 08 Dec 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Sharmila Tagore Know About Actress Bikini Shoot Controversy
शर्मिला टैगोर, मंसूर अली खान पटौदी - फोटो : फिल्मफेयर

गुजरे जमाने की खूबसूरत अदाकारा और मंसूर अली खान पटौदी की बेगम शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसंबर 1946 को हुआ था। इस साल शर्मिला अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। शर्मिला टैगोर ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। उनकी खूबसूरती के कायल आज तक सभी हैं। शर्मिला को खूबसूरती के साथ - साथ उनकी बेल्डनेस के लिए भी जाना जाता था। उनके बिकिनी शूट से जुड़ा एक किस्सा उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं जो काफी मशहूर है...

Happy Birthday Sharmila Tagore Know About Actress Bikini Shoot Controversy
एन इवनिंग इन पेरिस (1967) - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आने के बाद शर्मिला ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। इन्हीं में से एक फिल्म रही 'एन इवनिंग इन पेरिस'। इस फिल्म में पहली बार शर्मिला ने बिकिनी सीन किया। फिल्म में बिकिनी सीन देकर उन्होंने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया। इतना ही नहीं उनके इस कदम से संसद तक में बवाल मच गया था। इस सीन को करने के बाद शर्मिला बॉलीवुड में बिकिनी पहनने वाली पहली अभिनेत्री बन गईं।

Happy Birthday Sharmila Tagore Know About Actress Bikini Shoot Controversy
sharmila tagore - फोटो : instagram

1968 में शर्मिला का एक और बिकिनी शूट सामने आया जो उन्होंने ग्लोसी फिल्म फेयर मैगजीन के लिए कराया था। शर्मिला का बिकिनी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जिसने उनके पसीने छुड़ा दिए थे। दरअसल, ये बात उस समय की है जब उनका मंसूर अली खान पटौदी से अफेयर हुआ करता था। उन्हीं दिनों में वह फिल्म में अपने बिकिनी सीन को लेकर हर तरफ छाई हुईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Sharmila Tagore Know About Actress Bikini Shoot Controversy
sharmila tagore - फोटो : ट्विटर

मुंबई में जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए थे जिनमें शर्मिला बिकिनी पहने हुए थीं, तभी एक दिन शर्मिला को पता चला कि मंसूर अली खान पटौदी की मां उनसे मिलने मुंबई आ रही हैं। ये सुनकर शर्मिला के होश उड़ गए। मंसूर की मां से मिलने से ज्यादा शर्मिला टैगोर को इस बात की चिंता थी कि अगर मंसूर की मां ने उनके बिकिनी वाले होर्डिंग देख लिए तो क्या होगा ? कहीं वो उन्हें रिजेक्ट तो नहीं कर देंगी ? क्या वो अपने बेटे से शर्मिला की शादी होने देंगी ? इन तमाम सवालों से शर्मिला बेहद परेशान हो गईं।

विज्ञापन
Happy Birthday Sharmila Tagore Know About Actress Bikini Shoot Controversy
sharmila tagore - फोटो : अमर उजाला

शर्मिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था। हालांकि मंसूर अली खान पटौदी को शर्मिला के उन बिकिनी पोस्टर्स से कोई आपत्ति नहीं थी क्योंकि वो शर्मिला के प्रोफेशन की जरुरतों को समझते थे। शर्मिला को जब कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने अपने उस फिल्म के प्रोड्यूसर को फोन किया और मुंबई की हर जगह से अपनी बिकिनी वाले पोस्टर हटवा दिए। देखा जाए तो शर्मिला टैगोर ने अपने और मंसूर अली खान के रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की और इसमें वो कामयाब भी रहीं।

पढ़ें: अक्षय कुमार के साले को भी पसंद नहीं फिल्म 'लक्ष्मी', जीजू की अगली इस फिल्म में आएंगे नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed