बॉलीवुड के कई रियल लाइफ कपल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कुछ ऐसी सी है नवाब मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की लव स्टोरी। शर्मिला टैगोर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से 27 दिसंबर 1968 को शादी कर ली थी। दोनों की प्रेम कहानी से जुड़े वैसे तो कई रोचक किस्से हैं, लेकिन आज हम आपको एक किस्सा बताने जा रहे हैं-
Sharmila-Mansoor: जब शर्मिला के लिए नवाब मंसूर ने भेजे सात रेफ्रिजरेटर, यूं दिल हार बैठीं थीं 'कश्मीर की कली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। जब दोनों मिले थे तब शर्मिला टॉप एक्ट्रेस थीं और मंसूर दमदार क्रिकेटर। दोनों ही अपने क्षेत्र में शानदार काम कर रहे थे। इसी वजह से शर्मिला टैगोर मंसूर की बहुत बड़ी फैन थीं। नवाब पटौदी पहली नजर में ही शर्मिला पर अपना दिल हार बैठे थे। उन्हें इस एक मुलाकात में महसूस हो गया था कि शर्मिला ही वह लड़की हैं, जो उनके लिए बनी है लेकिन फिर भी उन्होंने अभिनेत्री को प्रपोज करने में चार साल लगा दिए थे।
Tunisha Sharma Death News Live: तुनिशा शर्मा आज पंचतत्व में होंगी विलीन, जानें मामले से जुड़ा हर अपडेट
दरअसल पटौदी साहब तो शर्मिला टैगोर को चाहने लगे थे, लेकिन शर्मिला थीं कि मोहब्बत कबूल करने को तैयार नहीं थीं। एक इंटरव्यू के दौरान सोहा अली खान ने बताया था कि शर्मिला को मनाने के लिए पहले तो नवाब पटौदी ने सात रेफ्रिजरेटर भेजे। लेकिन जब इससे बात नहीं बनी तो करीब चार साल तक उन्होंने शर्मिला को गुलाब के फूल भेजे, तब जाकर बात बनी और वह शर्मिला के दिल में अपनी जगह बना पाए।
Katrina Kaif: वैकेशन के लिए जाते वक्त एयरपोर्ट पर क्यों रोकी गईं कटरीना? लौटना पड़ा वापस
मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर के रिश्ते में धर्म सबसे बड़ी दीवार थी, जिसे शर्मिला टैगोर ने तोड़ दिया था। लेकिन दोनों की शादी इतनी आसान भी नहीं थी। शर्मिला टैगोर के सामने नवाब पटौदी की मां ने शर्त रख दी थी, जिसे पूरा करने के बाद ही शर्मिला की मंसूर से शादी हो सकती थी। नवाब पटौदी की मां चाहती थीं कि शर्मिला इस्लाम अपनाएं, जिसके लिए वह राजी भी हो गईं। नवाब से शादी करने के लिए शर्मिला आयशा सुल्तान बन गईं। इसके बाद दोनों ने 27 दिसंबर 1968 को अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की।
Salman Khan: असली नाम से लेकर काम तक सलमान को कितना जानते हैं आप? जानिए उनसे जुड़े 10 सीक्रेट्स