बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री में सलमान खान का अलग रौब है, इसलिए इन्हें बॉलीवुड का 'गॉडफादर' भी कहा जाता है। बता दें कि सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान के घर पहली संतान के रूप में हुआ। सलमान खान ने वर्ष 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। इस फिल्म से सफर शुरू करने वाले सलमान का आज क्या कद है, वह सबके सामने है। सलमान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचरल माने जाते हैं। फैंस उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें जानने में खूब दिलचस्पी दिखाते हैं। आज हम आपको सलमान खान की जिंदगी के 10 ऐसे सीक्रेट्स बताने जा रहे है, जो आपको शायद ही पता होंगे।
Salman Khan: असली नाम से लेकर काम तक सलमान को कितना जानते हैं आप? जानिए उनसे जुड़े 10 सीक्रेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह है सलमान का असली नाम
सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। सलमान का यह नाम उनके उनके पिता सलीम खान और दादा अब्दुल रशीद खान के नाम से मिलकर बना है।
बीच में छोड़ी पढ़ाई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने सिर्फ 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है। सल्लू बचपन में काफी शरारती थे। स्कूल और घर से उनकी रोजाना शिकायतें आती थी। सलमान खान ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने कॉलेज छोड़ एक्टिंग की दुनिया में आने का मन बना लिया था।
असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में शुरुआत
क्या आप जानते हैं कि सलमान खान ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है? जी हां, फिल्म 'फलक' (1988) से सलमान खान ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पता भी नहीं चला।
इस तरह हाथ लगी पहली फिल्म
इसके बाद सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करके अपने लिए काम की खोज की। वह निर्देशक जेके बिहारी के पास पहुंचे, जो उस वक्त फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' का निर्देशन कर रहे थे। सलमान गए तो थे असिस्टेंट डायरेक्टर का काम मांगने, लेकिन उन्हें फिल्म में रोल मिल गया। बताया जाता है कि सलमान ने काम मांगने के लिए कभी भी अपने पिता सलीम खान के नाम का इस्तेमाल नहीं किया, क्योंकि उनका मानना है कि जो भी हो अपने दम पर हो।