{"_id":"5dff1faf8ebc3e87ab4916f0","slug":"sharvari-talks-about-being-cast-in-bunty-aur-babli-2-and-kabir-khan-web-series-the-forgotten-army","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरवरी को एक साथ मिले ये दो बड़े प्रोजेक्ट्स, बोलीं, कुछ घंटों में ही भगवान ने बदल दी किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शरवरी को एक साथ मिले ये दो बड़े प्रोजेक्ट्स, बोलीं, कुछ घंटों में ही भगवान ने बदल दी किस्मत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 22 Dec 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शरवरी वाघ
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ नवोदित अभिनेत्री शरवरी के साथ हुआ है। जहां एक तरफ यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बंटी और बबली 2' में शरवरी की एंट्री हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ वह मशहूर फिल्मकार कबीर खान की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में भी नजर आएंगी। कबीर खान की वेब सीरीज जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज पर आधारित है तो वहीं 'बंटी और बबली 2' अगले साल रिलीज होने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इन दोनों प्रोजेक्ट के साथ ही शरवरी थोड़े ही वक्त में फिल्म जगत में चर्चा का केन्द्र बन गई हैं।
2 of 4
शरवरी, सिद्धांत
- फोटो : amar ujala, mumbai
अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शरवरी ने कहा, 'यह मेरे जीवन का एक बहुत ही खास दिन था। जहां एक तरफ मुझे यशराज फिल्म्स ने अपनी फिल्म के लिए अपनी अभिनेत्री के तौर पर घोषित किया तो वहीं दूसरी तरफ कबीर खान की महत्वाकांक्षी परियोजना 'द फॉरगॉटन आर्मी' में मुझे महिला नेतृत्व के रूप में पेश किया गया है। दोनों प्रोजेक्ट्स में मेरी मौजूदगी की घोषणा मात्र चंद घंटों के अंतराल में की गई। यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।'
3 of 4
शरवरी वाघ
- फोटो : Social Media
इस दो तरफ खुशी को लेकर शरवरी ने यशराज और कबीर खान दोनों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया, 'मैं यशराज फिल्म्स की फिल्में देखती हुई बड़ी हुईं हूं। मैं हमेशा से एक अभिनेत्री ही बनना चाहती थी और सोचती थी कि मैं एक दिन प्रोडक्शन हाउस की किसी फिल्म में नजर आऊंगी। यशराज फिल्म्स के साथ मुख्य अभिनेत्री के तौर पर जुड़ना एक खास अनुभव है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शरवरी वाघ
- फोटो : Social Media
शरवरी ने कबीर खान को लेकर कहा, 'मैं अपने आप को बहुत ही खुशकिस्मत मानती हूं कि कबीर सर को मेरा ऑडिशन पसंद आया और उन्होंने मुझपर ऐसी मजबूत महिला का किरदार निभाने के लिए विश्वास जताया। यह मेरी खुशकिस्मती है कि मैं एकदम सही ट्रैक पर हूं और मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगी। मुझे उनका कहानी पेश करने का तरीका पसंद है। मैं हमेशा से उनके मार्गदर्शन में काम सीखना चाहती थी। अब जब मैं कबीर खान के प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गई हूं इस बात पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।