दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर रिलीज होते ही सभी को काफी पसंद आया था। इसी के साथ एक खबर और सामने आई थी कि फिल्म जिस एसिड अटैक सर्वाइवर की असल जिंदगी पर आधारित है उन्हें फिल्म के लिए केवल 13 लाख रुपए ही दिए गए हैं। अब इन खबरों को लेकर लक्ष्मी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
'छपाक' की टीम से नाराजगी को लेकर सामने आई लक्ष्मी की प्रतिक्रिया, कहा, 'ये फेक न्यूज है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मी ने इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है। लक्ष्मी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जिनमें लिखा है 'असली एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल को छपाक के लिए मिले महज 13 लाख?' इन तस्वीरों पर लक्ष्मी ने क्रॉस का निसान लगाया है। इसके साथ कैप्शन में लक्ष्मी ने लिखा है, 'ये बिल्कुल फेक न्यूज है'।
A post shared by Laxmi Agarwal (@thelaxmiagarwal) on
बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसी खबरें सामने आईं कि लक्ष्मी अग्रवाल फिल्म छपाक के लिए मिली फीस से नाखुश हैं। लक्ष्मी को फिल्म के कॉपीराइट के लिए 13 लाख रुपये दिए गए थे। जिस वक्त लक्ष्मी को यह रकम दी गई थी उस समय वह खुश थीं। अब वो ज्यादा पैसों की मांग कर रही हैं। खबरों के मुताबिक लक्ष्मी की इसी मांग की वजह से उनका 'छपाक' की टीम के साथ विवाद चल रहा था।
अब लक्ष्मी ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। मेघना गुलजार की इस फिल्म को लेकर लक्ष्मी काफी उत्साहित हैं। इसके फर्स्ट लुक को देखकर लक्ष्मी ने कहा था कि एक समय था जब लोग मेरे चेहरे के बारे में बात भी नहीं करते थे। लोग डर जाते थे। लेकिन छपाक देखने के बाद मैं काफी प्रभावित हुई। मुझे लगा कि वो मैं ही हूं।
गौरतलब है कि फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में दीपिका पादुकोण दिखाई दे रही हैं। तो वहीं दीपिका के साथ फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैस्सी भी हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलजी होगी।